MENU

हेल्पिंग हैन्ड फाउंडेशन ने गरीबों में बांटे कंबल



 30/Jan/25

सर्दियों में जरूरतमंदों की मदद के लिए हेल्पिंग हैन्ड फाउंडेशन द्वारा सैकड़ो जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए, फाउंडेशन के अध्यक्ष वैभव श्रीवास्तव के अनुसार सर्दियों का मौसम खासकर गरीब और बेसहारा लोगों के लिए बहुत कठिनाइयों का सामना करने वाला होता है। इसी उद्देश्य से उचित संसाधनों से वंचित गरीब एवं बेसहारा लोगों की मदद करना फाउंडेशन का हमेशा से प्रयास रहा है। समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों में संस्था के सदस्यों डॉ प्रिय रंजन, डॉ अभिषेक सिंह, श्री राहुल राय, समाज सेवी श्री बबलू बिंद ने काशी के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंदों तक कंबल पहुँचाए। कंबल वितरण अभियान के तहत लगभग 200 कंबल जरूरतमंदों में वितरित किए गए हैं, और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। संस्था का प्रमुख उद्देश्य समाज में एकजुटता की भावना बढ़ाते हुए असहाय बच्चों एवं बुजुर्गों की मदद करना है।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6224


सबरंग