MENU

महाकुम्भ पलट प्रवाह : श्री काशी विश्वनाथ के लाखों दर्शनार्थी प्रतिदिन कर रहे हैं दर्शन



 29/Jan/25

वाराणसी। महाकुंभ 2025 का आगाज हो चुका है प्रयागराज में करोड़ों श्रद्धालु स्‍नान कर रहे हैं। प्रयागराज से निकलने के बाद श्रद्धालु अयोध्‍या और काशी की ओर बढ़ रहा है नतीजा यह है कि श्री काशी विश्वनाथ धाम में माह जनवरी (महाकुम्भ-2025) के दौरान प्रतिदिन दर्शनार्थियों की संख्या लाखों में पहुंच चुकी है। इसी संबंयध में मंदिर मंदिर प्रशासन ने प्रतिदिन के भीड़ का का विवरण जारी किया है।

श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शनार्थियों की संख्या का विवरण:

11 जनवरी 2025: 1,42,653 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

12 जनवरी 2025: 3,19,381 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

13 जनवरी 2025: 3,42,646 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

14 जनवरी 2025: 3,61,275 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

15 जनवरी 2025: 4,53,161 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

16 जनवरी 2025: 3,25,737 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

17 जनवरी 2025: 2,64,436 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

18 जनवरी 2025: 2,41,251 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

19 जनवरी 2025: 2,74,630 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

20 जनवरी 2025: 2,51,693 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

21 जनवरी 2025: 2,82,044 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

22 जनवरी 2025: 3,78,821 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

23 जनवरी 2025: 4,11,999 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

24 जनवरी 2025: 4,27,882 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

25 जनवरी 2025: 5,73,810 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

26 जनवरी 2025: 5,57,669 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

27 जनवरी 2025: 6,55,878 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

28 जनवरी 2025: 5,83,251 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

महाकुम्भ 2025 के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में महाकुम्भ के पलट प्रवाह के कारण जनवरी माह में दर्शनार्थियों की संख्या में वृद्धि हुई है। दर्शनार्थियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन ने श्री काशी विश्वनाथ धाम में विशेष व्यवस्था की है। मंदिर परिसर में अतिरिक्त कार्मिकों की तैनाती, स्वास्थ्य सुविधाएं और स्वच्छता व्यवस्था हेतु अतिरिक्त प्रबंध किए गए हैं। दर्शनार्थियों की सुगमता हेतु विशेष मार्ग दर्शन एवं लाइन व्यवस्था भी बनाई गई है जिससे सहज एवं सुरक्षित व्यवस्था रहे। महाकुम्भ आयोजन के सफल संपन्न होने की दिशा में मंदिर प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सभी से अपील है कि स्थानीय पुलिस, प्रशासन और मंदिर के निर्देशों का पालन  करें और अन्य भक्तों का भी ध्यान रखते हुए संयम, भक्ति और श्रद्धा के साथ बाबा विश्वनाथ जी का दर्शन करें।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5130


सबरंग