MENU

महाकुम्भ 2025 पलट प्रवाह के मद्देनजर जिलाधिकारी ने तैयारियों का लिया जायजा



 29/Jan/25

वाराणसी। महाकुम्भ 2025 पलट प्रवाह एवं मौनी अमावस्या तथा आगामी बसंत पंचमी स्नान पर्व के अवसर पर स्नान एवं बाबा विश्‍वनाथ के दर्शन पूजन में भारी भीड़ के इंतेजाम को देखते हुए आज दिनांक 29.01.2025 को डा. एस चन्नप्पा, अपर पुलिस आयुक्त, एवं एस राजलिंगम, जिलाधिकारी जनपद वाराणसी के साथ संयुक्त रूप से वाराणसी में स्नानार्थियों/श्रद्धालुओं/पर्यटकों/आगंतुकों की सुगमता एवं सुरक्षा व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण के हेतु रेलवे स्टेशनो का पैदल गश्त करते हुए भ्रमण किया।

उक्त निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था के सुगमता एवं सुरक्षा व्यवस्था/भीड़ नियंत्रण आदि के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4648


सबरंग