MENU

पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी वर्ष पर भाजपा आयोजित करेगी विविध कार्यक्रम



 28/Jan/25

गौरव और हर्ष का विषय है कि यह वर्ष भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म शताब्दी वर्ष है। इस विशेष अवसर पर श्रद्धेय अटल जी की जयंती. 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। इस उपलक्ष्य में बूथ, मंडल, जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक रूप से अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

उक्त बाते भाजपा जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा व महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने संयुक्त रुप से गुलाब बाग स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि नई दिल्ली स्थित श्रद्धेय अटल जी के स्मारक सदैव अटल पर श्रद्धांजलि और प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें माननीय राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्रीगण, एनडीए नेतागण एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इसके साथ ही श्रद्धेय अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

कहा कि देशवासी गौरवान्वित है कि प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी अपनी दूरदर्शी सोच और ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ विकसित भारत के संकल्प को साकार कर रहे हैं, जो श्रद्धेय अटल जी के दृष्टिकोण का प्रतीक है।

कहा कि जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत अटल स्मृति संकलन एवं संपर्क अभियान का शुभारंभ किया गया है, जो 31 जनवरी 2025 तक चलेगा। इस अभियान के तहत जिलों में उन व्यक्तियों को चिन्हित किया जाएगा, जिनके पास श्रद्धेय अटल जी के साथ साझा किए गए किसी भी क्षण की स्मृति हो। यह स्मृति कागजी माध्यम (जैसे पेपर कटिंग, किताब पर ऑटोग्राफ), ऑडियो या वीडियो क्लिप के रूप में हो सकती है। ऐसे पुण्यजनों के पास जाकर उनके अनुभव और स्मृतियों को सम्मानपूर्वक संकलित किया जाएगा। साथ ही, उन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भी चिन्हित किया जाएगा, जिन्होंने अटल जी के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी या किसी अन्य संबंधित संगठन में कार्य किया हो। इन वरिष्ठजनों को सूचिबद्ध कर सम्मानित किया जाएगा।

आगे कहा कि अभियान के अंतर्गत अटल जी पर लिखे गए लेखों और पुस्तकों को एकत्रित कर उनकी सूची तैयार की जाएगी। इस जानकारी को बाद में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा एवं महानगर अध्यक्ष विद्यासागर रायो ने संयुक्त रूप से कहा कि 15 फरवरी से 15 मार्च 2025 के बीच प्रत्येक जिले में अटल विरासत सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें जिले के प्रबुद्धजन, सूचीबद्ध विशिष्टजन और अटल जी के सभी प्रशंसकों को आमंत्रित किया जाएगा। इस सम्मेलन में अटल जी के साथ कार्य कर चुके वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर लिखे गए लेखों और पुस्तकों के लेखकों को भी सम्मानित किया जाएगा। सम्मेलन में अटल जी से जुड़ी स्मृतियों की डिजिटल प्रस्तुति के साथ-साथ उनके कार्यकाल में प्रेरित होकर शुरू की गई योजनाओं का विस्तृत प्रस्तुतिकरण होगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा एवं महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने संयुक्त रूप से कहा कि इस प्रेसवार्ता के माध्यम से जिले के उन सभी पुण्यजनों से निवेदन है, जिनके पास श्रद्धेय अटल जी से संबंधित कोई भी स्मृति (कागजी, ऑडियो, या वीडियो) उपलब्ध हो, या जिन्होंने उनके साथ प्रत्यक्ष रूप से कार्य किया हो, वे भाजपा जिला कार्यालय से संपर्क करें। या इस नम्बर पर सम्पर्क करें। इससे हमारा संगठन उन महानुभावों तक पहुँच सके और उनकी अमूल्य स्मृतियों को संजो सके।

वार्ता के दौरान नेता ने बताया कि महानगर से कार्यक्रम संयोजक महानगर उपाध्यक्ष मधुकर चित्रांश एवं जिला महामंत्री जे पी दुबे को बनया गया है।

इस अवसर पर प्रेस वार्ता में क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरत्न राठी, संतोष सोलापुरकर, संजय सोनकर, नवीन कपूर, व राकेश मिश्रा उपस्थित रहे।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3870


सबरंग