MENU

संकल्प अन्नक्षेत्र द्वारा निरंतर 136वें सप्ताह किया गया प्रसाद वितरण



 28/Dec/24

वाराणसी। सामाजिक संस्था संकल्प द्वारा संचालित संकल्प अन्न क्षेत्र के तत्वाधान में प्रत्येक शनिवार को चल रहे प्रसाद वितरण शिविर के क्रम में 136वें सप्ताह भी प्रसाद (खिचड़ी) का वितरण किया गया। चौक स्थित श्री संकटमोच हनुमान जी को भोग लगाने के बाद प्रसाद (खिचड़ी) वितरण प्रारम्भ हुआ। इस मौके श्रद्धालुजनों ने लाइन लगाकर प्रसाद वितरण का लाभ प्राप्त किया।

प्रसाद वितरण में डा. प्रतिमा त्रिपाठी, मृदुला अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से संकल्प संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन, गिरधर दास अग्रवाल (मद्रास क्लाथ सेन्टर), डा. अनिल द्विवेदी, शोभित अग्रवाल, संतोष अग्रवाल (कर्णघंटा), पवन राय व अमित श्रीवास्तव, भईया लाल, मनीष सहित संस्था के अन्य सदस्य व सहयोगी उपस्थित रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4211


सबरंग