MENU

जैपुरिया बाबतपुर में विज्ञान प्रदर्शनी उत्क्रांति का हुआ सफल आयोजन



 21/Oct/24

नन्हे मुन्नों ने आकर्षक विज्ञान मॉडल का किया प्रदर्शन सोलर पॉवर, महिला सुरक्षा गल्ब्स, दिव्यांगो के लिए विशेष चश्मा मॉडल बने विशेष आकर्षण जानने की इच्छा से ही होता है आविष्कार का जन्म कुलपति

सेठ एम. आर. जैपुरिया स्कूल्स बनारस के बाबतपुर कैम्पस में विज्ञान प्रदर्शनी उत्क्रांति 2024 का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षावार तरीके से छात्र छात्राओं ने अपनी सोच, रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के आधार पर बनाये गये 114 विभिन्न मॉडल को प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया।

बच्चों द्वारा तैयार किये गये बहुत ही आकर्षक व ज्ञानवर्धक वर्किंग मॉडल हाइड्रोपोनिक कल्चर, ह्यूमन आई, ह्यूमन लंग्स, सोलर बोट, सोलर पॉवर महिला सुरक्षा गल्ब्स, टेस्ला क्वायल, वॉकिंग रोबोट इत्यादि मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि संम्पूर्णानंद संस्कृत विद्यालय के कुलपति बिहारी लाल शर्मा एवं गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्जलवन कर किया।

अपने सम्बोधन में कुलपति बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि बदलते दौर में प्रतिस्पर्धा का भाव धैर्य के अभाव में प्रभावी नहीं हो पायेगा। हमारी युवा शक्ति भारत की असली ताकत है, जो हमें दुनिया में नई ऊंचाईयों पर ले जा सकती है। मूल और संस्कृति से जुड़ कर हमें आत्म गौरव की प्राप्ति होती है। भारतीय संस्कृति में ज्ञान और विज्ञान अंतर्निहित है। आधुनिक विज्ञान पर आध्यात्म का नियंत्रण हो तो ही पूरी दुनिया और मानव जाति का चतुर्दिक विकास संभव है अन्यथा युद्ध महामारी, व्यभिचार, स्वास्थ्य आदि से जुड़ी विभीषिका झेलनी पड़ सकती है।

उपस्थित अभिभावकों व छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए विद्यालय के चेयरमैन दीपक कुमार बजाज ने कहा कि जैपुरिया स्कूल का प्रयास है कि विभिन्न शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों के माध्यम से युवाओं का सर्वांगीण विकास हो और वह देश समाज के लिए अपना बड़ा योगदान करने हेतु तैयार किए जाएं।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सुधा सिंह ने कहा कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य बच्चों के भीतर वैज्ञानिक सोच विकसित करना व उनकी जिज्ञासा को बढ़ावा देना रहा। हमारे चारो ओर व्याप्त विषयों का मॉडल प्रस्तुत करने के साथ साथ बच्चों ने विभिन्न समस्याओं के संभावित समाधान भी प्रस्तुत किये।

आकर्षक मॉडल

इस प्रदर्शनी में एल. के. जी की कीर्तीवदन व आरुष सिंह ने वॉटर लैम्प का मॉडल, यू.के.जी कुशाग्र राय व लक्षिता मिश्रा का लावा लैम्प, कक्षा एक ईशान यादव, आद्विका पण्डित, सान्वी त्रिपाठी ने इयर एक्सपोलर, कक्षा दो साम्भवी त्रिपाठी व स्नेह सिंह ने जानवरों के घर का मॉडल, कक्षा तीन के रुद्र राज सिंह ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने का मॉडल, कक्षा 5 की शिवानी सिंह ने जल चक्र का मॉडल, कक्षा 6 के रुद्रांश ने जल स्वच्छीकरण, कक्षा ग्यारह के छात्र छात्राओं द्वारा वाकिंग रोबोट का मॉडल प्रस्तुत किया गया।

मॉडलो के प्रदर्शन के साथ साथ बच्चो ने आगन्तुको व भ्रमण कर रहे छात्र छात्राओं को अपने प्रयोग व मॉडल के बारे में विस्तार से बताया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि बिहारी लाल शर्मा द्वारा विभिन्न वर्गों में छात्र छात्राओं के सर्वश्रेष्ठ मॉडल को पुरस्कृत किया गया इस अवसर पर विज्ञान से सम्बंधित कुछ विशेष कार्यक्रम जैसे क्विज, रोल प्ले, कॉमिक स्क्रिप्ट राईटिंग, पोस्टर मेकिंग भी आयोजित किए गए।

कार्यक्रम का संचालन श्रेया तेजस्वनी, ऐशी वर्गीज ने किया। कार्यक्रम का संयोजन अंशु प्रकाश मौर्या, रॉबिन श्रीवास्तव, खुशबु सिंह के नेतृत्व में जितेन्द्र पाण्डेय, बुशरा रियाज खान, अनामिका सिंह, बृजेश मिश्रा, सरिता मिश्रा, रितु सिंह, बीना सिंह, संजय सिंह आदि शिक्षको द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार बजाज, अधिशासी निदेशक श्याम सुंदर बजाज, निदेशक अनिल के. जाजोदिया, राधिका बजाज, शैक्षणिक प्रबंधक नरेन्द्र पाण्डेय व अन्य अभिभावक उपस्थित रहे।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6781


सबरंग