A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: fopen(/var/cpanel/php/sessions/ea-php80/ci_sessiona934092f999e753ca269afa8a0388f5086adc42d): Failed to open stream: No space left on device

Filename: drivers/Session_files_driver.php

Line Number: 177

Backtrace:

File: /home/theyatra/public_html/clowntimes.co.in/index.php
Line: 315
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: session_start(): Failed to read session data: user (path: /var/cpanel/php/sessions/ea-php80)

Filename: Session/Session.php

Line Number: 137

Backtrace:

File: /home/theyatra/public_html/clowntimes.co.in/index.php
Line: 315
Function: require_once

CLOWN TIMES
MENU

बेजुबानों के लिए कार्य करना महत्त्वपूर्ण एवं पुनीत कार्य, गोवंशो से संपर्क बढ़ाएं व पशुमित्र बनें : धर्मपाल सिंह



 26/Aug/24

वाराणसी। मंत्री धर्मपाल सिंह पशुधन एवं दुग्ध विकास, राजनीतिक पेंशन उत्तर प्रदेश सरकार की अध्यक्षता में दिनांक 23 अगस्त 2024 को सर्किट हाउस सभागार में गोवंश आश्रय स्थलो की समीक्षा बैठक की गई जिसमें  जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, मा विधायक प्रतिनिधि गण,उप दुग्ध शाला विकास अधिकारी, उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं पशु चिकित्सा अधिकारी गण उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान माननीय मंत्री जी ने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में संचालित समस्त गोवंश आश्रय स्थलों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ तथा प्रत्येक गौशाला में एक गोकास्ठ मेकिंग मशीन देकर स्वयं सहायता समूह की स्थानीय महिलाओं को सौंपा जाय जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ ही गौशालाओं की भी आर्थिक स्थिति मजबूत हो।  
सभी गौशालाओं में संरक्षित निराश्रित गोवंश की शत प्रतिशत ईयर टैगिंग करने के निर्देश दिए गए, नस्ल सुधार, बछड़ों का बाधियाकरण कराने के निर्देश दिए गए।
निराश्रित गोवंशों को गौशाला में रखने से पहले उनके रखरखाव का समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए गए। सभी गौशालाओं में बारिश से बचाव, पर्याप्त प्रकाश, हरा चारा, भूसे की पर्याप्त उपलब्धता के निर्देश दिए गए।
गौशालाओं में मृत गोवंश का सम्मान पूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
कान्हा गौशाला में अच्छी नस्ल के गायों को संरक्षित करने एवं गाय के गोबर से बायो प्रोडक्ट बनाने के निर्देश दिए गए।
जन्माष्टमी के त्योहार पर प्रत्येक गौशाला में गो पूजन करने के निर्देश दिए गए
गौशालाओं में गोवंशों की देखरेख हेतु कार्यरत केयरटेकर का मानदेय बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया।
आगामी पशुगणना ठीक से कराने, गोशालाओ को आत्मनिर्भर बनाने हेतु निर्देशित किया गया।
मुर्गीपालन, बकरी पालन,भेड़ पालन, शूकर पालन के साथ ही विभागीय योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु निर्देशित किया गया।
जनपद में दुग्ध उत्पादन, अंडा उत्पादन को बढ़ाए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए।
बैठक के शुरुआत में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल द्वारा जनपद में पशुधन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति के विषय में मंत्री जी को विस्तार से जानकारी दी गई।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5080


सबरंग