Severity: Warning
Message: fopen(/var/cpanel/php/sessions/ea-php80/ci_sessionc4e08f1b0db0167a3232d1ebfdd238b5fbb6bc5b): Failed to open stream: No space left on device
Filename: drivers/Session_files_driver.php
Line Number: 177
Backtrace:
File: /home/theyatra/public_html/clowntimes.co.in/index.php
Line: 315
Function: require_once
Severity: Warning
Message: session_start(): Failed to read session data: user (path: /var/cpanel/php/sessions/ea-php80)
Filename: Session/Session.php
Line Number: 137
Backtrace:
File: /home/theyatra/public_html/clowntimes.co.in/index.php
Line: 315
Function: require_once
वाराणसी। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पुराने के साथ नए लोगों को भाजपा से जोड़ने के लिए राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान प्रारंभ करने जा रही है।
बुधवार को गुलाब बाग सिगरा स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित महानगर की बैठक में महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर की कार्यशाला आयोजित की जा चुकी है जिस संदर्भ में 22 से 24 तक जिला स्तर पर कार्यशाला होनी है।
विद्यासागर राय ने कहा कि वाराणसी महानगर की ओर से 25 अगस्त को महानगर की कार्यशाला आयोजित की जाएगी। 27 अगस्त को महानगर के सभी 13 मंडलों तथा 31 अगस्त को बूथ स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथों पर कम से कम 200 सदस्य बनाया जाना अनिवार्य है।
प्रदेश की ओर से सदस्यता के संबंध में लखनऊ में आयोजित बैठक में भाग लेकर आए महामंत्री जगदीश त्रिपाठी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी की सदस्यता से पहले चरण का सदस्यता अभियान 1 सितंबर से प्रारंभ होगा। उन्होंने बताया कि सदस्यता के लिए महानगर के लिए पांच सदस्यीय टीम बनाई गई है। जिसमें राहुल सिंह, आत्मा विशेश्वर, मधुकर चित्रांश, एडवोकेट अशोक कुमार तथा डॉ रचना अग्रवाल हैं।
बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कल्याण सिंह जी को उनके पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
बैठक का संचालन महामंत्री नवीन कपूर तथा धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री अशोक पटेल ने दिया।
बैठक में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जगदीश त्रिपाठी, नवीन कपूर, अशोक पटेल, राहुल सिंह, आलोक श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्रा, मधुकर चित्रांश, एडवोकेट अशोक कुमार, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, डॉ रचना अग्रवाल, नीरज जायसवाल, मधुप सिंह, दिलीप साहनी, विवेक मौर्य, प्रज्ञा पांडेय सहित सभी मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के महानगर अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।