MENU

वरिष्ठ भाजपा नेता के माताश्री के निधन पर प्रधानमंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त की



 26/Jul/24

शव यात्रा में जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं प्रतिष्ठित नागरिक हुए शामिल

वाराणसी 24 जुलाई। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं काशी क्षेत्र कार्यसमिति के सदस्य नंदजी पाण्डेय की माता श्रीमती पवित्रा देवी का आज पूर्वांह 11 बजे उनके अस्सी स्थित आवास पर दुःखद निधन हो गया वे 82 वर्ष की थी और विगत एक सप्ताह से अस्वस्थ चल रही थी श्रीमती पवित्रा देवी अपने पीछे 5 पुत्र और एक पुत्री सहित नाती पोतों का भरा परिवार छोड़ गयी है  शव यात्रा आज अपरान्ह उनके अस्सी स्थित आवास से शुरू हुई और हरिश्चन्द्र घाट पहुंची जहां उनका अंतिम संस्कार सम्पन्न हुआ। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र अशोक पाण्डेय ने दी।
शव यात्रा में भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, अभिषेक मिश्रा, नवरतन राठी, अशोक जाटव, मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, जगन्नाथ ओझा, अनुराग शर्मा के साथ ही बड़ी संख्या में क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिक शामिल थे


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3809


सबरंग