MENU

शिवपुर वार्ड में 4 बीघे की अवैध प्‍लाटिंग को वीडीए ने किया ध्‍वस्‍त



 02/Jul/24

वाराणसी विकास प्राधिकरण वाराणसी जोन-1 की प्रवर्तन टीम द्वारा आज दिनांक 02.07.2024 को शिवपुर वार्ड के अन्तर्गत यमुना नगर कॉलोनी में बिना ले-आउट स्वीकृत कराये 04 बीघा अवैध प्लाटिंग विकसित की जा रही थी। उपरोक्त स्थल पर किये गये अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध आज प्रवर्तन टीम एवं पुलिस बल के सहयोग से ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

उपरोक्‍त कार्यवाही में जोनल अधिकारी सिंह गौरव जय प्रकाश, अवर अभियंता अंबरीश कुमार शर्मा मौजूद रहे।

वीडीए उपाध्यक्ष द्वारा आम जन मानस से अपील की गयी है कि वाराणसी विकास प्राधिकरण से लेआउट अथवा मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किसी भी प्रकार का निर्माण न करें अन्यथा की दशा में प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

1873


सबरंग