MENU

13 साल का इंतज़ार ख़त्म हम बनें वर्ल्ड चैंपियन : डॉ. अशोक राय



 30/Jun/24

भारत ने कड़े मुकाबले में साउथ अफ्रीका के विश्वकप विजेता बनने की पहली उम्मीद पर पानी फेरा, सूर्यकुमार ने अस्त किया साउथ अफ्रीका का सूर्य

वाराणसी। T-20 क्रिकेट के रोमांचकारी मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को सात रनों से हराकर विश्व विजेता बन करोड़ो भारतीयों का मान बढ़ाया है।
शनिवार को लक्ष्मी हॉस्पिटल में बड़े स्क्रीन पर भाजपा काशी क्षेत्र के चिकित्सा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक डॉक्टर अशोक राय के नेतृत्व में सैकड़ो चिकित्सक एवं अन्य लोग भारत की ऐतिहासिक जीत के गवाह बने शाम से ही एलईडी पर अपनी नजर गड़ाये लोग भारत के जीत की प्रार्थना करते रहें। रात जैसे-जैसे बढ़ती गई लोगों के दिलों की धड़कनें भी बढ़ती गई। आखिरकार सूर्यकुमार के प्रयास ने भारत को 13 साल बाद विश्व विजेता बना दिया। T-20 में भारत के वर्ल्ड कप जीतने के बाद 11 किलो मिठाई डॉ अशोक कुमार के द्वारा सभी चिकित्सकों में वितरित किया गया लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि रोमांचक मैच में भारत ने इतिहास रच कर करोड़ों भारतीयों का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि भारत की सफलता के लिए जहां यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 11 साल में तीसरी पारी खेलते हुए भारत के अर्थव्यवस्था की सफल नेतृत्व का जिम्मा उठाया वहीं 13 साल बाद टी 20 विश्व कप में भारत विश्व विजेता बन हम सबको नए भारत का संदेश दिया है। भारतीय क्रिकेटरों ने करोड़ों भारतीयों का प्रतिनिधित्व करते हुए जिस तरह से साउथ अफ्रीका को हराया वह हमारे सम्मान में चार चांद लगा दिया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई डॉक्टर अशोक राय ने रोडवेज वर्क कैंट क्षेत्र में प्रधानमंत्री व भारतीय क्रिकेटर के पोस्टर के साथ लोगों में मिठाई भी वितरित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में चिकित्सक उपस्थित रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3652


सबरंग