MENU

एपेक्स हॉस्पिटल प्रांगण में विकसित एवं अखंड भारत के लिए विश्व कल्याण यज्ञ



 04/Jun/24

एपेक्स हॉस्पिटल वाराणसी एवं उसके प्रबंधन में संचालित नर्सिंग, पैरामेडिकल एवं फिजियोंथेरेपी शिक्षण संस्थानों ने  नरेंद्र मोदी जी की लोकतान्त्रिक विजय, उनकी दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की की कामना करते हुए विकसित, अखंड एवं समृद्ध भारत हेतु एपेक्स प्रांगण के देवाधिदेव मंदिर में एपेक्स के चेयरमैन डॉ. एसके सिंह द्वारा चिकित्सकों, प्राचार्यों, एवं छात्रों संग विश्व कल्याण शक्तिवर्धन यज्ञ का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन-पूजन एवं आरती द्वारा प्रसाद वितरित कर यज्ञ का समापन किया गया। मोदी जी की तीसरी बार विजय का वंदन करते हुए और भारत माता पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करते हुए समस्त फैकल्टी एवं छात्रों ने विकसित एवं अखंड भारत निर्माण हेतु सभी वर्गों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा एवं गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सीय शिक्षा को एक नया आयाम देने के लिए उनके अकथ प्रयासों के प्रति अपनी कृतघ्नता व्यक्त की।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4720


सबरंग