A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: fopen(/var/cpanel/php/sessions/ea-php80/ci_session30e69b75b9684aa6ba9b24abe4419219b29cb51d): Failed to open stream: No space left on device

Filename: drivers/Session_files_driver.php

Line Number: 177

Backtrace:

File: /home/theyatra/public_html/clowntimes.co.in/index.php
Line: 315
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: session_start(): Failed to read session data: user (path: /var/cpanel/php/sessions/ea-php80)

Filename: Session/Session.php

Line Number: 137

Backtrace:

File: /home/theyatra/public_html/clowntimes.co.in/index.php
Line: 315
Function: require_once

CLOWN TIMES
MENU

कल दोपहर तक तय हो जाएगा काशी का सांसद



 03/Jun/24

लोकसभा सीट वाराणसी से कुल सात प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा, कांग्रेस (इंडी गठबंधन) और बसपा से हैं। मगर लड़ाई भाजपा के नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के अजय राय के बीच हैं। पुलिस प्रशासन के स्तर से मतगणना के साथ-साथ सुरक्षा व यातायात आदि को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी एस राज लिंगम ने बताया कि 14 टेबल लगाई जाएंगी और 30 राउंड की मतगणना होगी। पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए एक अलग से टेबल होगी और उस पर आरओ रहेंगे। वहीं कार्मिक वोटों की गिनती व घर-घर जाकर जो वोट डलवाए गए उनके लिए छह टेबल अलग से लगाई जाएंगी।

कल सुबह 8:30 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। वाराणसी जिले में आठ विधानसभा सीट हैं। जिसमें पांच सीटें रोहनियां, उत्तरी, दक्षिणी, कैंट और सेवापुरी वाराणसी लोकसभा में आती हैं। इसी तरह अजगरा और शिवपुर विधानसभा चंदौली लोकसभा सीट में आती हैं और मछलीशहर लोकसभा में पिंडरा विधानसभा आती है।

सभी राजनीतिक दलों ने भी अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए एजेंट बना लिए हैं और उनकी सूची जिला प्रशासन को सौंप दी है। माना जा रहा है कि दोपहर तक यह तय हो जाएगा कि काशी का सांसद कौन होगा और उसी तरह यह भी तय हो जाएगा कि देश में सरकार किसकी बन रही है।

ऐसे होगी मतगणना

  • हर विधानसभा क्षेत्र की 14 टेबल लगाई जाएंगी।
  • इन 14 टेबलों पर 14 बूथों की गिनती एक राउंड में होगी पूरी।
  • एक टेबल पर मतगणना के आंकड़ों का होगा मिलान।
  • पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए छह टेबल आरओ कक्ष में लगेंगी।
  • एक टेबल पर चार कर्मचारियों की रहेगी तैनाती।
  • सुबह 6:30 बजे सबसे पहले खुलेगा स्ट्रांग रूम।
  • सुबह 8:30 बजे मतगणना की होगी शुरुआत।
  • सबसे पहले गिनी जाएंगे पोस्टल बैलेट एवं सर्विस वोट।

 

कहां कितना हुआ मतदान

सीट

मतदान प्रतिशत

शहर उत्तरी

54.55

शहर दक्षिणी

57.07

कैंट

51.47

सेवापुरी

60.93

रोहनिया

58.77


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6712


सबरंग