MENU

अवैध बाउण्‍ड्री पर प्रवर्तन टीम ने किया ध्‍वस्‍तीकरण



 16/Mar/24

वाराणसी विकास प्राधिकरण सारनाथ वार्ड के अन्तर्गत-अशोक नगर कालोनी में अवैध बाउण्ड्रीवाल विकसित की जा रही थी। उपरोक्त स्थल पर किये गये अवैध बाउण्ड्रीवाल के विरूद्ध आज प्रवर्तन टीम एवं पुलिस बल के सहयोग से ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

उपरोक्‍त कार्यवाही में जोनल अधिकारी देवचन्द राम, अवर अभियंता जेपी गुप्ता, के साथ टीम मौजूद रही।

 वीडीए उपाध्यक्ष द्वारा आम जन मानस से अपील की गयी है कि वाराणसी विकास प्राधिकरण से ले0आउट अथवा मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किसी भी प्रकार का निर्माण न करें अन्यथा की दशा में प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

1163


सबरंग