MENU

7 करोड़ रुपये शासकीय धन गबन में शामिल लेखाकार को ईओडब्ल्यू वाराणसी ने सोनभद्र से किया गिरफ्तार



 12/Mar/24

वाराणसी। दिनांक 10.03.24 की रात्रि में लगभग 07 करोड़ रु की शासकीय धन गबन में शामिल उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड वाराणसी इकाई के तात्कालीन लेखाकार श्रीप्रताप सिंह निवासी रामपुर बरकोनिया सोनभद्र को  ईओडब्ल्यू वाराणसी ने  राबर्ट्सगंज कस्बा से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है। अभियुक्त के विरुद्ध गाजीपुर के थाना गहमर पर वर्ष 2017 में शासकीय धन के धोखाधड़ी से गबन किए जाने के संबंध में अभियोग पंजीकृत है। वर्ष 2012- 13 के दौरान उत्तर प्रदेश शासन ने गाजीपुर के ब्लॉक भदौरा अंतर्गत पर्यटन विकास और सौंदर्यीकरण कार्य के लिए करोड़ों का धन उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड वाराणसी इकाई को आबंटित किया था। गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू लखनऊ/वाराणसी श्री लाल साहब यादव के द्वारा निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा, मुख्य आरक्षी रामाश्रय सिंह और रोहित सिंह की टीम गठित की गई थी।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5080


सबरंग