MENU

वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा रामनगर वार्ड में अवैध निर्माण के विरुद्ध सील की कार्यवाही सम्पादित की गई



 17/Feb/24

वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा रामनगर वार्ड के अंतर्गत अशोक कुमार गुप्ता, द्वारा सीमेंट फैक्ट्री के पास, जिवधीपुर, थाना अलीनगर मौजा जोधपुर जिला वाराणसी में अनाधिकृत रूप से अवैध निर्माण किया जा रहा था। उक्त अनाधिकृत निर्माण के विरूद्ध उ०प्र० नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की 27,28 एवं 28(2), आर० 140/19/नो० के सुसंगत धाराओ के अन्तर्गत  दिनांक 31.01.2020 को नोटिस दी गई थी। परन्तु निर्माणकर्ता द्वारा चोरी छिपे निर्माण कार्य जारी रखने पर विकास प्राधिकरण द्वारा आज दिनांक 16.02.2024 को सील की कार्यवाही करते हुए थाना अलीनगर की अभिरक्षा की सतत् निगरानी हेतु सौंप दिया गया।

कार्यवाही के दौरान जोनल अधिकारी, श्रीप्रकाश, अवर अभियंता, परमानंद दुबे इत्यादि लोग मौजूद रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2634


सबरंग