MENU

75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर वाराणसी के पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री जयवीर सिंह होंगे मुख्य अतिथि



 24/Jan/24

वाराणसी। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्‍य अतिथि उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति एवं जनपद के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह होंगे। वे 25 जनवरी को लखनऊ से सड़क मार्ग द्वारा चलकर रात्रि 7:30 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करने के पश्चात 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रातः 9:30 बजे पुलिस लाइन मैदान पर आयोजित 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। तत्पश्चात पूर्वाहन 11:00 सड़क मार्ग द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

9563


सबरंग