MENU

ठंड से बचने के लिए लोकतंत्र सेनानी नन्हे खाँ ने गरीबों में बाटें कम्बल



 05/Jan/24

किसी गरीब की ठंड से मौत न हो इसको लेकर शासन व प्रशासन प्रयासरत है। जिसके लिए शासन व प्रशासन जगह-जगह अलाव जला रहे, लोगों में गर्म कपड़े व कम्बल वितरण कर रहे हैं। साथ ही साथ समाजसेवी भी इस पुनीत कार्य में बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। वहीं शुक्रवार को बाद नमाज़ जुमा पूर्व पार्षद व लोकतंत्र सेनानी नन्हे खाँ ने बेनियाबाग, दालमण्डी, हड़हासराय, नई सड़क आदि क्षेत्रों में गरीबों व दिव्यांगों को कंबल बांटे। कंबल पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल गए। नन्हें खां ने कहा मुझे किसी की मदद करके बहुत अच्छा लगता है। मै जबतक जीवित रहूंगा, लोगों की मदद करता रहूंगा।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6871


सबरंग