A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: fopen(/var/cpanel/php/sessions/ea-php80/ci_sessionf309dbd53d1ebb6e4d1f8d618afcb209a72ecce4): Failed to open stream: No space left on device

Filename: drivers/Session_files_driver.php

Line Number: 177

Backtrace:

File: /home/theyatra/public_html/clowntimes.co.in/index.php
Line: 315
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: session_start(): Failed to read session data: user (path: /var/cpanel/php/sessions/ea-php80)

Filename: Session/Session.php

Line Number: 137

Backtrace:

File: /home/theyatra/public_html/clowntimes.co.in/index.php
Line: 315
Function: require_once

CLOWN TIMES
MENU

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा (काशी क्षेत्र) ने निकाली "जनजाति गौरव यात्रा"*



 24/Nov/23

वाराणसी। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा "जनजाति-गौरव यात्रा" (काशी क्षेत्र)" का  आज शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र कार्यालय, केशरीपुर, रोहनिया से हुआ। 
                     भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा, उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी शंकर लाल लोधी एवं मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.संजय गोंड ने झंडी दिखाकर "जनजाति गौरव यात्रा" रथ को रवाना किया।
        यात्रा शुरू होने के पूर्व भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जन नायक के साथ राष्ट्र नायक भी है। कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का योगदान स्वतंत्रता संग्राम में अमूल्य है। उनका पूरा जीवन राष्ट्रीय एकता के लिए समर्पित रहा। उनका पुरा जीवन प्रेरणा दायक है। कहा कि उन्होंने आदिवासी समाज को उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया और सामाजिक अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए एक आदर्श स्वतंत्रता सेनानी के रूप में उन्होंने महान वीरता और साहस का प्रदर्शन किया। उनकी कठोरता, अद्भुत विचारधारा और सामाजिक सुधार के प्रति उनका समर्पण हमें आज भी प्रेरित करता है।
             भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी शंकर लाल लोधी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वर्ष 2022 को आज़ादी के अमृत महोत्सव वर्ष के रूप मनाने की घोषणा की थी। जिसके साथ ही आज़ादी के 75वें  वर्ष को अमृत काल के रूप में मनाने हेतु निर्देशित किया है। इसी अमृत-काल महोत्सव में केंद्रीय कैबिनेट ने आदिवासी नायक भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाने की भी घोषणा हुई थी।
            मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय गौंड ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा स्वतंत्रता सेनानी के साथ महान समाज सुधारक थे। कहा कि भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा पिछले दो वर्षों से भगवान बिरसा मुंडा जी का जन्मोत्सव जनजाति गौरव दिवस के रूप में मना रही है। इस वर्ष विशेष अभियान जनजाति मोर्चा द्वारा चलाया जा रहा है, जिसमें जनजाति-गौरव दिवस के साथ ही जनजाति-गौरव यात्रा भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्नुसार चार क्षेत्रों कानपुर-बुंदेलखंड, अवध, काशी तथा गोरखपुर क्षेत्र में क्षेत्रनुसार आयोजित हो रही है जिसके कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की यात्रा का शुभारंभ क्षेत्रीय कार्यालय कानपुर से दिनांक 16 नवंबर तथा भाजपा अवध क्षेत्र की यात्रा दिनांक 17 नवंबर को प्रारम्भ हुई थी।
            योजनानुसार गोरखपुर क्षेत्र व काशी क्षेत्र की यात्रा आज दिनांक 23 नवंबर को शुरू हुई। प्रदेश महामंत्री इ. विद्या भूषण गोंड के नेतृत्व में काशी क्षेत्र की यह यात्रा वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र मिर्ज़ापुर होते हुए गाजीपुर में दिनांक 30 नवंबर को समाप्त होगी।
             इस अवसर पर मोर्चा से प्रदेश महामंत्री श्री सूर्य कुमार गोंड, क्षेत्रीय अध्यक्षा श्रीमती शारदा खरवार, क्षेत्रीय महामंत्री अमरेश चेरो, धनंजय कश्यप, कुलदीप गोंड, राजू गोंड, संतोष गॉड, मनीष कालरा, रजनीश गोंड, विनोद खरवार, जिला अध्यक्ष शोभनाथ गोंड, महानगर अध्यक्ष अरविंद खरवार, संजय सोनकर, ममता गोंड, साधना गोंड रितेश खरवार, राकेश खरवार, मनोज गोंड आदि उपस्थित रहें।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8762


सबरंग