Severity: Warning
Message: fopen(/var/cpanel/php/sessions/ea-php80/ci_session04a67d78371ad112f5ecb241a25ff234c74a3978): Failed to open stream: No space left on device
Filename: drivers/Session_files_driver.php
Line Number: 177
Backtrace:
File: /home/theyatra/public_html/clowntimes.co.in/index.php
Line: 315
Function: require_once
Severity: Warning
Message: session_start(): Failed to read session data: user (path: /var/cpanel/php/sessions/ea-php80)
Filename: Session/Session.php
Line Number: 137
Backtrace:
File: /home/theyatra/public_html/clowntimes.co.in/index.php
Line: 315
Function: require_once
Sports : 8 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2023 तक चलने वाली सीबीएसई ईस्ट जोन चेस चैम्पियनशिप-2023 में सनबीम स्कूल वरुणा के प्रतिभागियों ने अपने दमखम एवं बुद्धि कौशल का लोहा मनवा दिया। टीम वरुणा ने तीन-तीन वर्गों में चैम्पियन्स ट्राफी अपने नाम किया।
इस प्रतियोगिता में अण्डर-19 बालक वर्ग में टीम वरुणा के अलौकिक जायसवाल, ईशान श्रीवास्तव, शिवेश सिंह एवं हरदेव सहाय ने स्वर्ण पदक जीता। अण्डर-19 बालिका वर्ग में टीम वरुणा की दिव्यांशी सिंह, आशिता कुशवाहा, आशनी पाठक एवं ऊर्जापाल सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। अण्डर-11 बालक वर्ग में टीम वरुणा के स्वर श्रीवास्तव, शौर्य सक्सेना, धैर्य प्रताप सिंह एवं एकांश सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इसी प्रकार अण्डर-14 बालिका वर्ग में आरोही कनेड़िया, अदित्रि सिंह, सुगन्धा सिंह एवं निलाद्री सिंह ने कांस्य पदक जीतकर टीम वरुणा का नाम रोशन किया। टीम वरुणा के प्रतिभागियों की इस अनूठी उपलब्धि पर वहाँ उपस्थित सभी लोगों ने बधाईयाँ दीं।
उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर सनबीम शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक, निदेशिका श्रीमती भारती मधोक, उप निदेशिका श्रीमती अमृता बर्मन, मानद निदेशक हर्ष मधोक एवं प्रधानाचार्या डॉ. अनुपमा मिश्रा ने शुभकामनाएं दीं एवं उनका उत्साहवर्धन किया।