MENU

सीबीएसई क्‍लस्‍टर-V खो-खो प्रतियोगिता में बीएनएस इंग्लिन स्‍कूल की छात्राओं ने जीता स्‍वर्ण पदक



 18/Oct/23

वाराणसी। जेएस पब्लिक स्‍कूल, चकिया चन्दौली में अण्डर-19 बालिका सीबीएसई क्‍लस्‍टर-V खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें विभिन्‍न स्‍कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बीएनएस इंग्लिश स्‍कूल, नरिया वाराणसी की छात्राओं ने प्रतियोगिता में अपना शारदार प्रदर्शन करते हुए सभी प्रतिभागियों को पराजित किया और सीबीएसई क्‍लस्‍टर-V खो-खो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5765


सबरंग