A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: fopen(/var/cpanel/php/sessions/ea-php80/ci_sessionea7de450c2cd0ca1b43d8585f42f4642e47f17ae): Failed to open stream: No space left on device

Filename: drivers/Session_files_driver.php

Line Number: 177

Backtrace:

File: /home/theyatra/public_html/clowntimes.co.in/index.php
Line: 315
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: session_start(): Failed to read session data: user (path: /var/cpanel/php/sessions/ea-php80)

Filename: Session/Session.php

Line Number: 137

Backtrace:

File: /home/theyatra/public_html/clowntimes.co.in/index.php
Line: 315
Function: require_once

CLOWN TIMES
MENU

2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा टीम, वोटर चेतना महाअभियान के माध्यम से नए वोटरों को जोड़ेगी बीजेपी



 25/Aug/23

वाराणसी। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटी भाजपा ने गुलाबबाग, सिगरा स्थित महानगर कार्यालय पर "वोटर चेतना महाअभियान" बैठक का आयोजन किया। बैठक में "वोटर चेतना महा अभियान" का संयोजक महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी को बनाया गया। बैठक को संबोधित करते हुए स्टांप पंजीयन शुल्क मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नही बचा है, इसीलिए हम कार्यकर्ताओ का यह दायित्व बनता है कि हम नए वोटरों को जोड़ने के लिए पार्टी द्वारा चलाए जा रहे "वोटर चेतना महाअभियान" को गति प्रदान करें और प्रत्येक बूथ पर नए वोटरों को जोड़कर भाजपा की स्थिति को और मजबूती प्रदान करें।

खाद्य सुरक्षा एवं आयुष मंत्री डा.दयाशंकर मिश्र "दयालु" ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वोटर चेतना महाअभियान पार्टी द्वारा चलाया जा रहा अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से हम सभी कार्यकर्ता घर-घर संपर्क करेंगे और मतदाता सूची की खामियों को दूर कर नए वोटरों को जोड़ेंगे। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री एवं महानगर प्रभारी संतोष पटेल ने वोटर चेतना महा अभियान में पूरी तरह जुट जाने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुकी है हर युवा को मतदाता बनाया जाना है आगामी 27 अगस्त को समस्त मंडलों में एक दिवसीय कार्यशाला होनी है। प्रत्येक मंडल में कम से कम 2000 नए मतदाता बनाने का लक्ष्य पार्टी ने रखा है।

महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा कि सभी 13 मंडलों के अभियान संयोजक व प्रवासी बनाए जा चुके हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध करते हुए कहा कि महीने के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक बूथों पर सुनना है और प्रत्येक कार्यक्रम की फोटो सरल ऐप पर अवश्य अपलोड करना है।

बैठक के प्रारंभ में अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया तत्पश्चात वंदे मातरम गीत प्रस्तुत किया गया।

बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, संचालन महामंत्री जगदीश त्रिपाठी तथा धन्यवाद ज्ञापन नवीन कपूर ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, क्षेत्रीय महामंत्री संतोष पटेल, महापौर अशोक तिवारी, राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, राहुल सिंह, एडवोकेट अशोक कुमार, अभिषेक मिश्रा, आत्मा विशेश्वर, राकेश शर्मा, डॉक्टर सुदामा पटेल, साधना वेदांती, डॉक्टर रचना अग्रवाल, शैलेंद्र मिश्रा सोनू, नीरज जायसवाल, बृजेश चौरसिया, डॉ हरि केसरी, किशन कनौजिया, विवेक मौर्य, दिलीप साहनी सहित सभी पार्षद गण व मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8139


सबरंग