MENU

नगवां वार्ड में हो रहे 6 बीघा अवैध प्‍लाटिंग को वीडीए टीम ने किया ध्‍वस्‍त



 04/Aug/23

वाराणसी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में नगवां वार्ड के अन्तर्गत ग्राम-पहाड़ी, डिघा कादीपुर में लगभग 06 बीघा में विरेन्द्र सिंह व अशोक वर्मा द्वारा बिना ले-आउट स्वीकृत कराये अवैध प्लाटिंग विकसित की जा रही थी। उपरोक्त स्थल पर किये गये अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध प्रवर्तन टीम एवं पुलिस बल के सहयोग से ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

उक्‍त कार्यवाही में अनुसचिव देवचन्द राम, अवर अभियंता जेपी गुप्ता के साथ अन्‍य टीम मौजूद रही।

वीडीए उपाध्यक्ष द्वारा आम जन-मानस से अपील की गयी है कि वाराणसी विकास प्राधिकरण से ले-आउट अथवा मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किसी भी प्रकार का निर्माण न करें, अन्यथा की दशा में प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5102


सबरंग