MENU

सनबीम भगवानपुर की जलपरी ने जीता पाँच स्वर्ण



 25/Sep/19

सनबीम भगवानपुर की गोल्डेन गर्ल आयुषी उपाध्याय ने अभी हाल ही में सम्पन्न सी.बी.एस.ई. की ईस्ट जोन तैराकी प्रतियोगिता जो डी.पी.एस.गया (बिहार) में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में आयुषी उपाध्याय ने पाँच स्वर्ण जीते जो 50 मी. बैक स्ट्रोक, 100 मी.बैक स्ट्रोक 50 मी.बटर फ्लाई, 100 मी. बटर फ्लाई गोल्ड, 200 मी. व्यक्तिगत मिड ले स्वर्ण के साथ इस जलपरी में वाराणसी को गौरवान्वित किया।

इस उपलब्धि पर सनबीम समूह के चेयरमैन डॉण्दीपक मधोक ने हर्ष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मैडल जीतने के लिए प्रेरित किया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4089


सबरंग