MENU

राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र "दयालु" की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे मंत्री



 02/Jun/23

वाराणसी : प्रदेश सरकार के आयुष , खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार  डा.दयाशंकर मिश्र "दयालु" की कार महाराजगंज के तलबल मोड़ के पास हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में राज्यमंत्री बाल-बाल बच गए। वह सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर बलिया में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

राज्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्यमंत्री की कार तलबल मोड़ के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि दुर्घटना में मंत्री समेत उनके साथ जा रहे लोंगो को कोई चोट नही आई। राज्यमंत्री दूसरी कार से बलिया में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। तत्पश्चात लखनऊ के लिए प्रस्थान किया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2175


सबरंग