Severity: Warning
Message: fopen(/var/cpanel/php/sessions/ea-php80/ci_session932bae64b3de5452a98a38099e790ad7e2a1f672): Failed to open stream: No space left on device
Filename: drivers/Session_files_driver.php
Line Number: 177
Backtrace:
File: /home/theyatra/public_html/clowntimes.co.in/index.php
Line: 315
Function: require_once
Severity: Warning
Message: session_start(): Failed to read session data: user (path: /var/cpanel/php/sessions/ea-php80)
Filename: Session/Session.php
Line Number: 137
Backtrace:
File: /home/theyatra/public_html/clowntimes.co.in/index.php
Line: 315
Function: require_once
भारतीय जनता पार्टी निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है, प्रदेश के सभी नगर निगम क्षेत्रों में प्रभावी मतदाता सम्मेलन आयोजित कर मतदाताओं को पार्टी के विकास कार्यों को बताया जा रहा है। इसी क्रम में वाराणसी नगर निगम क्षेत्र के अन्तर्गत उत्तरी विधानसभा के नाटी इमली स्थित गणेश मण्डपम में पड़ प्रभावी मतदाता सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन के आरंभ में अतिथियों ने पं दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया। सम्मेलन में हजारों की संख्या में वैश्य समाज, व्यापारी, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं ने भाग लिया और गगनभेदी नारों के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नीतियों और कार्यक्रमों पर मुहर लगाई। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नन्दी' ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आजादी के अमृतकाल में भारत को जी 20 की अध्यक्षता का गौरव प्राप्त हो रहा है। पूरी दुनिया में भारत की साख और धाक बढ़ी है। कहा कि प्रत्येक भारतवासी इस उपलब्धि पर गदगद हैं। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में नए भारत का नया उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने की ओर तेजी से अग्रसर है।
श्री नंदी ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश जो सपा बसपा और कांग्रेस की सरकारों में जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार के दलदल में फंसा था आज हर गुजरते दिन के साथ आर्थिक प्रगति और औद्योगिक विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। आज अगर दुनिया में निवेश के लिए सबसे अच्छा डेस्टिनेशन भारत है तो भारत में निवेश के लिए सबसे अच्छा डेस्टिनेशन उत्तर प्रदेश है। चाक-चौबंद कानून व्यवस्था, इंडस्ट्री फ्रेंडली इकोसिस्टम, सस्टेनेबल एन्ड इन्क्लूसिव इण्डस्ट्रीयल पॉलिसी, समस्याओं के ऑनलाइन निस्तारण ने बड़े पैमाने पर निवेशकों को आकर्षित किया है। निवेश मित्र और निवेश सारथी पोर्टल ने आवेदनों के निस्तारण को समयबद्ध और जवाबदेह बनाया है। उत्तर प्रदेश की ऑनलाइन इन्वेस्टमेन्ट प्रक्रिया सिंगल विंडो सिस्टम देश की सबसे कुशल ऑनलाइन व्यवस्था बन गई है। हाल ही में लखनऊ में देश के सबसे बड़े इन्वेस्टर्स मीट ग्लोबल इंवेटर्स समिट 2023 का आयोजन हुआ। प्रधानमंत्री जी के लोकल से ग्लोबल के मन्त्र से प्रेरणा लेकर मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व विभिन्न मंत्री समूहों की अध्यक्षता में प्रदेश के सभी 75 जनपदों में, देश के बड़े महानगरों में और दुनिया के 16 देशों के 21 शहरों में रोड शो का आयोजन किया। हमारी सरकार ने निवेशकों और उद्यमियों को जीआईएस-2023 में शामिल होने और उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। इसी का परिणाम है कि हमें 33 लाख पचास हजार करोड़ के ऐतिहासिक निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। ये निवेश प्रस्ताव लगभग सभी सेक्टर्स जैसे डिफेन्स, मेडिकल, डाटा सेंटर, सर्विस, वेस्ट मैनेजमेंट, एजुकेशन, आईटी आदि में प्राप्त हुए। साथ ही प्रदेश का कोई हिस्सा अछूता नहीं रहा। आज पूर्वांचल और बुन्देलखण्ड के सुदूर इलाकों में भी औद्योगिक विकास की रौशनी पहुँच रही है। हम सभी मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में इन निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए छह महीने के भीतर ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी आयोजित करने की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि प्रदेश में ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक सुविधाओं में ऐतिहासिक परिवर्तन हुआ है। बहुत जल्द ही उत्तर प्रदेश को 16 डोमेस्टिक और 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला देश का पहला राज्य होने का सौभाग्य प्राप्त होने जा रहा है। देश के कुल एक्सप्रेसवे का 37.7 प्रतिशत हिस्सा अकेले उत्तर प्रदेश में है। गंगा एक्सप्रेसवे के साथ ही और 6 एक्सप्रेसवे पर तेजी से काम चल रहा है। बहुत जल्द ही यह हिस्सेदारी बढ़कर पचास प्रतिशत हो जाएगी। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश निवेशकों की पहली पसन्द बन कर उभरा है।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में गरीब कल्याण को समर्पित भाजपा सरकार ने विगत 6 वर्षों में सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र पर चलते हुए प्रदेश के हर वर्ग की समृद्धि एवं सशक्तिकरण के लिए काम किया है। उत्तर प्रदेश आज विकास के नए आयाम स्थापित करते हुए नये भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में उभर रहा है। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के सुशासन और विकास का मॉडल अन्य राज्यों के लिए आज नजीर बन रहा हैं। श्री जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज देश के अग्रणी राज्यों में गिना जा रहा है। केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार आम जन को मूलभूत सुविधाएं सहज उपलब्ध कराने के साथ विकास का विश्वस्तरीय वातावरण उपलब्ध कराने में सफल रहीं हैं। अंत्योदय की संकल्पना भी साकार हो रही है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र पर कार्य करते हुए उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। विकास, सद्भाव व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर योगी सरकार के मॉडल की सराहना आज पूरे देश में ही नहीं विदेशों में भी हो रही है। यही वजह है कि विश्व भर के निवेशकों की पहली पसंद उत्तर प्रदेश बन गया है। कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला कल्याण सहित समाज के हर क्षेत्र और वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर अनेकों योजनाएं लागू कर अपने संकल्पों को पूरा करने का काम किया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में राज्य की डबल इंजन की भाजपा सरकार में सभी योजनाओं का आधार लोककल्याण ही रहा है। विकास के साथ ही आस्था को मिलें सम्मान ने भाजपा सरकार के प्रति जन विश्वास को और मजबूत किया है।
कार्यक्रम में मनीष कपूर, श्याम जी गुप्ता, मृदुला जायसवाल, उद्यमी आर.के चौधरी, दीपक बजाज, वीरेंद्र केशरवानी, कन्हैया लाल गुप्ता, प्रदीप अग्रहरि, नम्रता चौरसिया, रचना अग्रवाल, केदार नाथ सिंह, नवीन कपूर, राकेश शर्मा, संदीप केशरी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सुधीर मिश्रा, सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, राजेश अग्रवाल, मनोज मद्धेशिया, अनिल जायसवाल, रजत जायसवाल, नेहा कक्कड़, मनीष गुप्ता, पुरुषोत्तम जालान, महेश माहेश्वरी, संजय गुजराती, नीरज बदलानी, अशोक गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में उद्यमी, व्यापारी, महिलाएं एवं विभिन्न समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने की। संचालन संजय केशरी ने व धन्यवाद ज्ञापन आत्मा विश्वेश्वर ने किया। कार्यक्रम का संयोजन अजय केशरी एवं राजकुमार जायसवाल ने किया।