MENU

हरिशंकर सिंह ऑल इंडिया बार काउंसिल सदस्य के साथ टास करने उतरे, न्यायाधीश गण के कप्तान ने टास जीता



 20/Mar/23

वाराणसी। जनपद एवं सत्र न्यायाधीश वाराणसी, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय वाराणसी, उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य हरिशंकर सिंह, विनोद पांडे, अध्यक्ष व महामंत्री बनारस बार एसोसिएशन तथा अध्यक्ष और महामंत्री सेंट्रल बार एसोसिएशन पूर्व बार के पदाधिकारी गण की उपस्थिति में उदय प्रताप क्रीडा मैदान पर 24 ओवर का मैच संपन्न हुआ, जिसमें न्यायाधीश गण की टीम ने विजय प्राप्त की। अधिवक्ताओं की ओर से बेस्ट प्लेयर प्रदीप राय (वर्तमान महामंत्री बनारस बार) वरुण सिंह बेस्ट बैट्समैन बने। 
न्यायिक अधिकारी गण की ओर से बेस्ट फिल्डर मोहम्मद सरफराज व बेस्ट बॉलर शक्ति सिंह सिविल जज, अम्बेश पांडे तथा गौरव सिंह जूनियर डिवीजन पवन सिंह लघु वाद न्यायाधीश, राकेश पांडे अपर जिला जज तथा के पी सिंह जनपद एवं सत्र न्यायाधीश लारा वाराणसी व अन्य अधिकारियों के द्वारा अच्छा प्रदर्शन किया गया,
पुरस्कार वितरण जनपद एवं सत्र न्यायाधीश अजय कृष्ण विश्वेश्व व उत्तर प्रदेश बार काउंसिल सदस्य तथा दोनों बार के अध्यक्ष व महामंत्री के द्वारा प्रदान किया गया। सहयोगी के रूप में जयप्रकाश सिंह उर्फ जेपी पूर्व महामंत्री सेंट्रल बार, विनय सिंह पिंटू, गिरजेश सिंह, उपाध्यक्ष  मुरली सिंह, सोनू सिंह, सत्येंद्र सिंह, अशोक यादव, अशफाक अहमद उर्फ शान, अभिषेक श्रीवास्तव, मिथलेश श्रीवास्तव, राजा आनंद ज्योति सिंह व अन्य सहयोगी अधिवक्ता गण उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया, मैच के अम्पायर मनीष श्रीवास्तव एवं सत्येंद्र कुमार थे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5009


सबरंग