A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: fopen(/var/cpanel/php/sessions/ea-php80/ci_session981b1bb74b19cdc7da42afab27e41f0fbea608aa): Failed to open stream: No space left on device

Filename: drivers/Session_files_driver.php

Line Number: 177

Backtrace:

File: /home/theyatra/public_html/clowntimes.co.in/index.php
Line: 315
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: session_start(): Failed to read session data: user (path: /var/cpanel/php/sessions/ea-php80)

Filename: Session/Session.php

Line Number: 137

Backtrace:

File: /home/theyatra/public_html/clowntimes.co.in/index.php
Line: 315
Function: require_once

CLOWN TIMES
MENU

जैपुरिया बाबतपुर : विशेषज्ञों ने शिक्षकों के साथ आधुनिक शिक्षा पर की चर्चा



 20/Feb/23

सेठ एम. आर. जैपुरिया स्कूल्स बनारस के बाबतपुर कैम्पस में वाराणसी, भदोही व जौनपुर जनपद के शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण के लिए एडु गुरुकुल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न बोर्डों के 50 से अधिक विभिन्न विद्यालयों के 400 से अधिक शिक्षकों ने अपनी उपस्थिती दर्ज करवायीं। कार्यक्रम का शुभारम्भ गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन कर किया। इस कार्यक्रम में शिक्षकों से चर्चा करते हुए दिल्ली से पधारे शिक्षाविद व प्रशिक्षक सूर्य नारायण बहादुर कहा कि शिक्षक न केवल व्यक्ति और परिवार बल्कि देश समाज के लिए बड़ा बदलाव लाते है। शिक्षकों के लिए शिक्षा केवल आजीविका का साधन नहीं बल्कि अपने छात्र – छात्राओं के जीवन में परिवर्तन का माध्यम होना चाहिए। जब–जब शिक्षकों ने अपनी जिम्मेदारी संभाली है, प्रगति के नए द्वार खुले है।

अपने संदेश में विद्यालय के चेयरमैन दीपक कुमार बजाज ने कहा कि जैपुरिया स्कूल का प्रयास रहता है कि वह बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देकर उनकी भविष्य की सफलता और उपलब्धियों के लिए तैयार करें। शिक्षा, कौशल एवं व्यक्तित्व विकास के उचित सामंजस्य से ही बेहतर भविष्य का निर्माण संभव है।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सुधा सिंह ने कहा कि शिक्षकों को प्रसन्नता व जिम्मेदारी के साथ शिक्षा प्रदान करने के लिए आगे आना होगा क्यों कि देश, समाज, परिवारों के भविष्य के सपने बच्चों की शिक्षा से जुड़े होते है।

अपना अनुभव बताते हुए शिक्षकों ने कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से जो भी शिक्षा मिली है उससे कमजोर बच्चो पर अब आसानी से विशेष ध्यान दे सकेगें। कार्यशाला के उपरांत शिक्षकों के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया है जिसमें प्रश्नोत्तरी व विभिन्न मनोरंजक व ज्ञानवर्धक गतिविधियां रही, जिसका शिक्षकों ने भरपूर आनन्द उठाया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार बजाज, अधिशासी निदेशक श्याम सुंदर बजाज, निदेशक अनिल के.जाजोदिया, आयुष्मान बजाज, शैक्षणिक प्रबंधक नरेन्द्र पाण्डेय व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7518


सबरंग