MENU

इंडियन ऑयल के अध्‍यक्ष श्रीकांत माधव ने बनारस रेल इंजन कारखाना का किया भ्रमण



 23/Jan/23

आज इंडियन ऑयल के अध्‍यक्ष श्रीकांत माधव वैद्य ने बनारस रेल इंजन कारखाना का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान श्री वैद्य बरेका में विद्युत रेल इंजन निर्माण संबंधित महत्वपूर्ण तकनीकी पहलुओं पर चर्चा कर जानकारी प्राप्त की। श्री वैद्य ने बरेका के लोकोअसेम्बली शॉप, ट्रेक्शन असेम्बली शॉप, हार्नेससेक्शन एवं ट्रक मशीन शॉप का विस्तृत रूप से भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने उत्पादन गतिविधियों एवं बरेका के अन्य कार्यकलापों, चल रही परियोजनाओं एवं भविष्य की योजनाओं पर वार्ता की।

भ्रमण के दौरान अध्यक्ष, इंडियन ऑयल श्रीकांत माधव वैद्य के साथ कार्यकारी निदेशक और राज्य प्रमुख इंडियन ऑयल  संजीव कक्कड़, मंडल खुदरा बिक्री प्रमुख वाराणसी इंडियन ऑयल  शिखर श्रीवास्तव एवं मंडल एलपीजी प्रमुख वाराणसी इंडियन ऑयल एवं विकास सहदेव मुख्य रूप से उपस्थित रहें। प्रतिनिधि मंडल काफी प्रसन्नचित दिखे। भ्रमण के दौरान बरेका के वरिष्ठ अधिकारी गण मौजूद रहें एवं उनके द्वारा बरेका के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4824


सबरंग