A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: fopen(/var/cpanel/php/sessions/ea-php80/ci_session540113ee1a1d71c3d98fa67b27715f48825f6462): Failed to open stream: No space left on device

Filename: drivers/Session_files_driver.php

Line Number: 177

Backtrace:

File: /home/theyatra/public_html/clowntimes.co.in/index.php
Line: 315
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: session_start(): Failed to read session data: user (path: /var/cpanel/php/sessions/ea-php80)

Filename: Session/Session.php

Line Number: 137

Backtrace:

File: /home/theyatra/public_html/clowntimes.co.in/index.php
Line: 315
Function: require_once

CLOWN TIMES
MENU

कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के भारत जोड़ो यात्रा को प्रयागराज से बनारस तक मिला भारी समर्थन



 24/Dec/22

अमेठी की सांसद स्‍मृति ईरानी पर विवादित बयान पर दर्ज हुई एफआईआर से नहीं हटेंगे पीछे

राहुल गाँधी के भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी के निर्देशानुसार राहुल गाँधी के संदेशों को लेकर उत्तर प्रदेश में प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस के प्रांतीय अध्‍यक्ष अजय राय के नेतृत्‍व में प्रयागराज प्रान्त से शुरू हुई जो वाराणसी में आकर संपन्‍न हुई। कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय के नेतृत्व में 11 दिसम्बर को प्रयागराज में संगम स्नान तथा मनकामेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक कर शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, चन्दौली, गाज़ीपुर होते हुए 22 दिसम्बर को वाराणसी में व्‍यापक जन समर्थन के साथ संम्पन्न हुई।

ये बातें कांग्रेस के प्रांतीय अध्‍यक्ष व पूर्व विधायक अजय राय ने मीडिया से बातचीत करते हुए कही। पूर्व विधायक ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को अभूतपूर्व ऐतिहासिक सफलता मिल रही है।

भले ही अजय राय अपनी भारत जोड़ो यात्रा का सफलता का दम्‍ब भर रहे हैं लेकिन उन्‍हें अमेठी की लोकप्रिय सांसद पर विवादित बयान के बदले एफआईआर का सामना करना पड़ रहा है और महिला आयोग ने भी उन्‍हें तलब कर लिया है। इतना ही नहीं पूर्व विधायक भले ही अपनी पारंपरिक विधायकी वाली सीट पिण्‍डरा में जमानत नहीं बचा पा रहे हैं और दो बार वाराणसी के सांसद मोदी से बुरी तरह चुनाव हार चुके हैं फिर भी उन्‍हें अपनी भारत जोड़ो यात्रा से इतनी ताकत मिल गई है कि वे 2024 में हराने का दावा कर रहे हैं और उस बयान पर भी फिलहाल कायम हैं।

लेकिन प्रांतीय अध्‍यक्ष अजय राय अपने नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा की सफलता पर आगे कहा कि कांग्रेस की यात्रा राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, शांति, सदभाव तथा भाईचारा का प्रतीक है। कांग्रेस शीर्ष के आह्वान पर हम सभी कांग्रेसजनों ने जो प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा अभी हाल ही में सम्पन्न किया है, वह यात्रा अभूतपूर्व तरीके से सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस यात्रा को प्रत्येक जनपदों में जनता का अपार स्नेह व समर्थन मिला है। अपनी प्रादेशिक भारत जोड़ो के समापन पर प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने यात्रा के दौरान यात्रा से जुड़े अपने अनुभवों व अपनी बातों को पत्रकारों से साझा किया। कहा कि इस यात्रा में बच्चे, बूढे, नौजवान, छात्र, महिलाएं तथा बहन - बेटियां सभी लोग इस यात्रा की साक्षी बनी।

भाजपा ने जनता के बीच जो नफरत का बीज बोया है, अशांति का माहौल बनाया है, उससे आज पूरे देश मेभय का वातावरण व्याप्त है। भाजपा ने अपनी कुत्सित सोच से आज पूरे भारत को धर्म, जाति के नाम पर बांट कर देश की तहज़ीब व संस्कार को नष्ट कर दिया है। इस भारत जोड़ो यात्रा से अब लोग जागृत हो रहे हैं तथा भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से जुड़ कर अपनी पीड़ा साझा कर रहे हैं। आज आम जनमानस को विश्वास है की उनकी पीड़ा को दूर करते हुए देश व प्रदेश का अगर कोई बेहतर विकास करेगा तो सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस। हमने 12 जनपदों में यात्रा किया प्रत्येक जनपदों में रात्रि प्रवास किया।किसी दिन 25 - 30 किलोमीटर, तो किसी दिन 18 से 20 किलोमीटर की यात्रा किया, यह क्रम 12 दिन चला। प्रत्येक जनपदों में रात्रि प्रवास किया ,लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को जाना। सभी सहयात्री जोश, जज्बा व उत्साह के साथ कदम से कदम मिलाकर यात्रा में चलें। यात्रा के दौरान 12 दिन कैसे बिता, पता ही नही चला।

15 दिसम्बर को यात्रा जब सुल्तानपुर में थी उसी दिन मेरे बड़े भाई स्व.अवधेश राय जी हत्याकांड में गैंगस्टर एक्ट के तहत कुख्यात अपराधी मुख्तार अंसारी को दस साल की सजा के साथ MP-MLA कोर्ट ने 5 लाख का जुर्माना भी लगाया। इस मुकदमे में मेरी गवाही पर यह फैसला हुआ जिसके बाद हम सबका आत्मविश्वास, आत्मबल और बढ़ा। जहाँ भी अपराध होगा,जनता के हितों का हनन किया जाएगा, जनता का अधिकार छीना जाएगा हर उस जगह पर मजबूती से लड़ते हुए हम कांग्रेसजन जनहितों की रक्षा करेंगे। हम न्यायपालिका तथा उन न्यायाधीश को धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने यह फैसला दिया। यह फैसला समाज मे एक मिसाल के रूप में याद किया जाएगा कि डट कर लड़ने वाले हमेशा सत्य की राह पर चलते हुए विजयी होते हैं। राहुल गाँधी के प्रेरणा से कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता बिना थके,बिना रुके चलने को तैयार हैं।

प्रांतीय अध्‍यक्ष ने आगे कहा कि भारत जोड़ो यात्रा इसलिये जरूरी है क्योंकि इससे पहले हमारे गणतंत्र ,संविधान व संवैधानिक संस्थानों व मूल्यों पर कभी उतना नृशंष हमला नहीं हुआ, जितना कि पिछले कुछ समय से हो रहा है। आज न्यायपालिका, चुनाव आयोग, रिजर्व बैंक तथा देश कीसंसद को हाईजैक कर उसके संवैधानिक स्वायत्तता को नष्ट करने कुचक्र वर्तमान सत्ताधीश द्वारा किया जा रहा है। यह एक बेहद ख़तरनाक स्थिति है देश के लिए। इससे पहले कभी नफरत, विघटन और बहिष्करण के भाव देश पर उस तरह से नहीं लादे गए जिस तरह से इन दिनों लादे जा रहे हैं। इससे पहले कभी हम पर उस तरह से निगाहें नहीं रखी गईं और हमें उस स्तर के प्रचार और दुष्प्रचार का सामना नहीं करना पड़ा, जितना कि अब करना पड़ रहा है,इससे पहले देश ने कभी ऐसी निष्ठुर सरकार नहीं देखी जिसे अर्थव्यवस्था के बर्बाद होने और लोगों के हालात की कोई परवाह ही नहीं है और जो केवल अपने कुछ चंद उद्योगपति मित्रो की सेवा में लगी हुई है। यह राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों का जनता से सीधे सम्पर्क ,संवाद तथा देश को जानने - समझने और समझाने का प्रभावशाली जीवंत व सतत् सशक्त माध्यम भी है। देश में पिछले 45 सालों में सबसे ज़्यादा बेरोज़गारी है, पढ़े-लिखे नौजवान रोज़गार की तलाश में भटक रहे हैं, निराशा की गिरफ़्त में हैं। नौकरियां लगातार खत्म की जा रही हैं। कांग्रेस के सुराज में देश को आगे बढ़ाने के लिए जो सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, मिल कारखाने तथा नवरत्न कम्पनियां खड़ी की गईं थी, आज उन सार्वजनिक उपक्रमों को मोदी सरकार कौड़ियों के भाव मे बेच रही है। हमारा कर्तव्य है और आज समय की मांग भी है कि हम अपने युवाओं की रीढ़ मज़बूत करें, उन्हें सकारात्मकता की तरफ लेकर जाएं, यही यात्रा की प्राथमिकता है। भारत जोड़ो यात्रा का मकसद भी यही है कि हम बच्चे, बूढ़े, नौजवान, महिलाएं, मजदूर, गरीब, किसान और आदिवासियों सबकी बात सुन सकें, उनकी समस्याओं का समाधान निकाल सकें। हम सफल भी हो रहें हैं, युवा खुल कर हमसे बात कर रहे हैं, साथ चल रहे हैं। मुझे उम्मीद है हम सब मिलकर अपने भारत को जोड़ेंगे भी और आगे भी बढ़ाएंगे तथा नफरत रूपी भाजपा सरकार को विदा करेंगे ।

अंत मे प्रदेश प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि हम अपने उन सभी पत्रकार साथियों के प्रति भी हृदय की गहराइयों से सादर आभार प्रकट करते हैं जो वर्तमान सत्ता प्रतिष्ठानों के जनविरोधी नीतियों का ख़िलाफ़त करते हुए हमारे साथ इस यात्रा में कदम से कदम मिलाकर लगातार चले तथा हमे पूरा कवरेज दिया।

कुल मिलाकर बनारस में कांग्रेस के सबसे कद्दावर उर्जावान नेता पूर्व विधायक अजय राय सभी कांग्रेसीयों को एकजुट करके काफी मजबूती से कांग्रेस के लिए वाराणसी सहित पूर्वांचल में डटे हुए हैं। लेकिन संगठन में नीचे से लेकर ऊपर तक एकजुटता के‍ बिना भाजपा जैसे मजबूत संगठन के खिलाफ कोई जंग जीत पाना फिलहाल नामुमकिन है।

आज की पत्रकारवार्ता में प्रदेश प्रांतीय पूर्व विधायक अध्यक्ष अजय राय के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतीश चौबे, प्रजानाथ शर्मा, अनिल श्रीवास्तव, जिला एवं महानगर अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, राघवेंद्र चौबे, श्रीप्रकाश सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, ओम प्रकाश ओझा, चंचल शर्मा, रोहित दूबे, राजीव राम, विकास सिंह, डॉ. नृपेन्द्र नारायण सिंह आदि उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

1510


सबरंग