MENU

कांग्रेसजनों ने झंडारोहण कर स्‍वतंत्रता सेनानियों को किया नमन



 17/Aug/22

76वें स्वतंत्रता दिवस के सुअवसर पर टाउनहाल व वाराणसी कांग्रेस मुख्यालय पर महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे व जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल द्वारा ध्वजारोहण करके स्वतंत्रता सेनानियों की पावन स्मृतियों को कांग्रेसजनों ने नमन किया गया। टाउनहाल स्थित स्व. महात्मा गाँधी की प्रतिमा व मैदागिन चौराहा पर स्व. राजीव गाँधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया व स्वतंत्रता संग्राम में सेनानियों के बलिदान को याद किया गया।

हर वर्ष झंडारोहण का कार्यक्रम परंपरागत रूप से कांग्रेस सेवादल द्वारा आयोजित किया जाता है। मुख्य जिला संगठक मनोज द्विवेदी द्वारा आहुत किया गया।

इस सुअवसर पर महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे व जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने संयुक्त रूप से सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे देश ने 75 साल पहले पूरी दुनिया को सत्य और अहिंसा के पथ पर चलने की ताकत दिखाई। आज हम अपने कांग्रेस परिवार के झंडारोहण कर, सभी स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद कर रहे हैं। हम शपथ लेते हैं कि हम हमेशा देश और देशवासियों की सेवा करेंगे, किसी भी हाल में देश को नफरत की आंधी से, जाती-धर्म, भाषा के भेदभाव से बंटने नहीं देंगे। जिन क्रांतिकारियों और नायकों ने इस देश की आज़ादी की लड़ाई लड़ी, अपनी जान न्यौछावर की, जिनकी वजह से आज हम आज़ाद हैं, अपने उन शहीदों को हम याद करते हैं।हम एकजुट होकर अपने देश को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं।यह देखकर अफसोस और पीड़ा के साथ चिंता भी होती है कि भाजपा द्वारा देश को जिन भावनाओं और दिशा की तरफ जबरदस्ती धकेला जा रहा है, उसे किसी भी किस्म के विशाल आयोजन या अमृत महोत्सवसे छिपा नहीं सकते। जनता जानती की इतिहास में किसका क्या योगदान रहा है। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8309


सबरंग