MENU

अगस्त क्रांति दिवस पर सपाईयों ने तिरंगा झंडा लेकर गाया राष्ट्रगान



 10/Aug/22

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 9 अगस्त से 15 अगस्त तक घर-घर झंडा लगाने को लेकर सपाईयो ने अभियान को अत्यधिक गतिशील प्रदान करने के लिए जागरूक किया गया। आज दक्षिणी विधान सभा अध्यक्ष शमीम अंसारीके नेतृत्व में आजाद पार्क (पीलीकोठी) में अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर सपाईयो ने तिरंगा झंडा वितरण कर लोगों को जागरूक किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने सपा कार्यकर्ताओ के साथ तिरंगा झंडा लोगों को वितरण किया। सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा सपा कार्यकर्ताओ के साथ आजाद पार्क मे तिरंगा झंडा लेकर राष्ट्रगान गाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शमीम अंसारी,पूर्व पार्षद अख्तर जहॉं , पार्षद जमाल अंसारी, युवा सपा नेता समन यादव, संजू विश्वकर्मा, जलालुद्दीन अंसारी, जावेद अंसारी, सत्यनारायण यादव, शबानु मोअज्जम, एखलाक अंसारी, आदिल जफर, इदीअमीन, रमजान अली, खुर्शीद अख्तर, आदि लोग उपस्थित थे।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

1706


सबरंग