A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: fopen(/var/cpanel/php/sessions/ea-php80/ci_session1d8aaa8bfad613287f20af83c62b6db1e2c6907c): Failed to open stream: No space left on device

Filename: drivers/Session_files_driver.php

Line Number: 177

Backtrace:

File: /home/theyatra/public_html/clowntimes.co.in/index.php
Line: 315
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: session_start(): Failed to read session data: user (path: /var/cpanel/php/sessions/ea-php80)

Filename: Session/Session.php

Line Number: 137

Backtrace:

File: /home/theyatra/public_html/clowntimes.co.in/index.php
Line: 315
Function: require_once

CLOWN TIMES
MENU

सूदखोरी, रंगदारी व हत्या की धमकी देने के मामले में अजय सिंह उर्फ लंबू की नहीं मिली राहत, जाना होगा जेल



 29/Jul/22

सूदखोरी व रंगदारी मांगने न देनें पर हत्या की धमकी देने के मामले में आरोपित को नहीं मिली राहत। प्रभारी सत्र न्यायाधीश (किरन पाल सिंह) की अदालत ने रमाकांत नगर थाना चेतगंज निवासी आरोपित अजय सिंह उर्फ लंबू की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी। अदालत में अग्रिम जमानत अर्जी का विरोध जिला शासकीय अधिवक्ता आलोक चंद शुक्ला व वादी राहुल सिंह के अधिवक्ता नदीम अहमद खान ने किया।

जगतगंज, धूपचंडी थाना चेतगंज निवासी वादी राहुल सिंह के अनुसार उसकी हथुआ मार्केट में कपड़े की दुकान है। पिता रवींद्र नाथ सिंह ने 1982-83 में हथुआ मार्केट के मालिकान से नौ और दस नंबर की दुकान लेकर अनुपम टेक्सटोरियम फर्म के नाम से साड़ी का कारोबार शुरू किया।पिता ने साल 2006 में नदेसर निवासी काशी सिंह से 25 लाख रुपये दो प्रतिशत ब्याज पर लिए। इस बीच काशी सिंह ने सौ रुपये का एक गैर न्यायिक स्टांप पर तैयार किया और दुकान पांच वर्षों के लिए काशी सिंह की पत्नी के नाम से सरेंडर किया गया। तय हुआ कि पांच साल में कर्ज की रकम चुकता करने के बाद फिर से नौ नंबर की दुकान वापस ली जाएगी। राहुल सिंह का आरोप है कि कर्ज लेने के कुछ माह बाद ही काशी सिंह, रमेश राय उर्फ मटरू, अजय सिंह उर्फ लंबू और प्रेमशंकर सिंह उर्फ मीठे के आतंक व दबाव के बाद घर का गहना, अपना बिरदोपुर स्थित फ्लैट नंद नगर कालोनी स्थित मकान बेचकर मूलधन व ब्याज वापस कर दिया, लेकिन काशी सिंह और उनके गुर्गे बार-बार हिसाब करके चक्रवृद्धि ब्याज और रंगदारी आदि के रूप में डरा-धमका कर रुपये लेते रहे।

आरोप है कि फ्लैट की रजिस्ट्री काशी सिंह ने अपनी पत्नी कुसुम सिंह के नाम से करा दी। 2016 में दुकान संख्या 10 पर भी कब्जा कर लिया। 2007 में एक सादे नोटोरियल पेपर व कुछ अन्य पेपर पर हस्ताक्षर कराया। धमकी दी कि अभी मूलधन 25 लाख रुपया और दोगे तब जान बचेगी, नहीं तो पूरे परिवार की हत्या करवा देंगे। अब तक करीब 70-80 लाख रुपया दिया जा चुका है, कुछ धनराशि की काशी सिंह व मटरू की लिखित पावती भी है। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के अनुसार काशी सिंह और उसके रिश्तेदार सहित तीन की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

दुकानदार राहुल सिंह का आरोप है कि 11 जून की शाम चार बजे काशी सिंह हथुआ मार्केट स्थित दुकान पर आया और धमकी दी कि 50 लाख रुपये देकर अनी दुकान वापस ले लो। अन्यथा अंजाम भुगतने को तैयार रहना। पिता के साथ हथुआ मार्केट के पप्पू आदि भी उस समय मौजूद थे। रमेश राय उर्फ मटरू, काशी सिंह और उसका साला अजय सिंह लंबू और परिचित प्रेमशंकर सिंह उर्फ मीठे का एक आपराधिक गिरोह हथुआ मार्केट में कई दुकानों को अपने आतंक से कब्जा किया है।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8576


सबरंग