MENU

समाजसेवी सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में वीरांगना फूलन देवी की मनाई गई पुण्यतिथि



 26/Jul/22

नियामाताबाद ब्लाक के रोहड़ा स्थित भुवनेश्वर मंदिर पर सोमवार को प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि मनाई। समाजसेवी व प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के जिला महासचिव सद्दाम हुसैन ने बताया है कि महान वीरांगना फूलन देवी महिलाओं के लिए मिशाल थी सभी महिलाओं को फूलन देवी के सिद्धांतो पर चलने की जरूरत है। फूलन देवी ने कोई ग़लत काम नहीं किया था, लोगो ने उनको सताया तो उन्हेंने उसका जवाब दिया। जिसके बाद वह जेल गई, सजा काटी, सांसद बनी, उनके हौसले को नमन करते है। प्रदेश अध्यक्ष भोला बिंद ने कहा कि जब तब शोषण होता रहेगा फूलन देवी जन्म लेती रहेंगी। राजसत्ता में समाज की भागीदारी जरूरी है। हमारी बहन बेटी अब घरों से निकले और अपने अधिकारों को पहचाने, देश के बच्चों व नौजवानों को शिक्षा की जरूरत है।

1963 में फूलन का जन्म हुआ (यू.पी.) 11 साल की उम्र में पुत्तू लाल से शादी 15 साल की उम्र में गाँव के दबंगों द्वारा सामूहिक बलात्कार किया। जिस देश की स्त्रियों को अपने ही घर की चहरदीवारी से बाहर निकलने की इजाजत लेनी पड़ती हो और जुबानों पर तरह-तरह की पाबन्दियाँ लगाई जाती हों। उसी देश में अत्यंत साधारण एक मल्लाह की बेटी का प्रतिरोध और उसकी गर्जना पूरा विश्व सुनेगा, यह भारतीय इतिहास में पहली बार हुआ। किसी स्त्री द्वारा किया गया ऐसा प्रतिरोध विश्व के इतिहास में कहीं नहीं मिलेगा। जातिवादी, वर्चस्वादी और गुलामी की जिस चादर को फूलन का समाज सदियों से ओढ़े हुये रो-रोकर जी रहा था, फूलन ने उसे बेनकाब कर दिया। फूलन ने भारतीय समाज के सामने अपने प्रतिरोध की मिशाल कायम करके यह सा एक स्त्री के भीतर भी साहस और शौर्य होता है। एक स्त्री की बीर गाथाएँ भी इतिहास में पढ़ी जाती हैं। चंबल की शेरनी, भारत की शान, और एक ज़िंदादिल वीरांगना फूलन को शत-शत नमन।

इस मौके पर मोती लाल बिंद, सद्दाम हुसैन, गणेश बिन्द, मोहन रसिया, तपस्या बिन्द, रामजनम, मुन्ना बागी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

9926


सबरंग