MENU

राष्ट्र को दिशा देना प्रबुद्धजन का दायित्व : उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय



 06/Jul/22

प्रबुद्धजन के सशक्त नेतृत्व दान से राष्ट्र उत्थान होता है : वीसी एके त्यागी

राष्ट्र उत्थान में संबल है प्रबुद्धजन : रुपेश पांडेय

सामाजिक संस्था प्रबुद्धजन काशी की ओर से बुधवार को समिति कक्ष काशी विद्यापीठ में राष्ट्र उत्थान में प्रबुद्धजन की भूमिका विषयक संगोष्ठी एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में मुख्यातिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का काशी के प्रबुद्धजनों ने भव्य अभिनंदन किया। प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि प्रबुद्धजन समाज में मशाल है।कोरोना संकट में प्रबुद्धजन समाज के सामने मिसाल बनकर खड़े रहे। उन्होंने यमुना की व्यथा बताते कहा कि यमुना गंगा संगम प्रोजेक्ट का विचार गुरु की प्रेरणा से संभव हुआ। उन्होंने कहा कि संस्कार प्रदाता प्रबुद्ध है , माता पिता गुरु नैसर्गिक प्रबुद्धता के केंद्र है। इनके द्वारा दिया गया संस्कार अमिट है। उन्होंने कहा राष्ट्रीयता का सम्मान ही धर्मनिरपेक्षता है। कोरोना काल में प्रबुद्धजनों ने समाज को दिशा दिया। संकट में प्रबुद्धजन मिशन को प्रोफेशन न बनाए। संकट के समय प्रबुद्धजन राष्ट्र के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगा तभी राष्ट्र का उत्थान होगा। नकल समाज के लिए अभिषाप है। नकल के रोकथाम में प्रबुद्धजन की भूमिका अहम है। देश को दिशा देना प्रबुद्धजन की प्रमुख जिम्मेदारी है।

पत्रकार भूपेश पांडेय ने कहा कि संकट में प्रबुद्धजन समाज का मार्गदर्शन के साथ समाज के मानस का निर्माण व संरक्षण का कार्य करता है। राष्ट्र के उत्थान में प्रबुद्धजन संबल है।

अध्यक्षता कर रहे काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो.एके त्यागी ने कहा कि राष्ट्र उत्थान में प्रबुद्धजन सशक्त नेतृत्व प्रदान करता है। राष्ट्र चेतना जाग्रत करता है।

समारोह का उद्घाटन दीपप्रज्ज्वलन से हुआ। प्रस्तावना, डॉ.राहुल सिन्हा ' भारत ' ने रखा। अतिथियों का स्वागत-कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डॉ.संजय सिंह गौतम ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रथमेश पांडेय सिंह ने दिया।

प्रारंभ में मुख्यातिथि ने समाजसेवी प्रबुद्धजन प्रो ओपी सिंह, उत्तर प्रदेश बार काउंसिल सदस्य अरुण त्रिपाठी कुलानुशासक प्रो अमिता सिंह, अभियंता अजय सिंह सीए हरिनारायण सिंह , गीतकार कन्हैया दूबे केडी, गायक डॉ अम्लेश शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार डॉ अत्रि भारद्वाज , डॉ.अन्नू सिंह, डॉ.राघवेन्द्र पांडेय , पूर्व पुलिस उपाधीक्षक, नंदलाल यादव सरोज शाही , देवकुमार राजू , डॉ. रमेश सिंह, राजीव सिंह , रुपेश पांडेय को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके कुलसचिव डॉ.सुनीता पांडेय सुधीर सिंह एडवोकेट विनयकांत, विकास राय, सतीश सिंह , कुश प्रताप सिंह , अंकित सिंह , आकाश प्रताप सिंह गणेश राम , राहुल सिंह , स्वतंत्र बहादुर, इंद्रेश सिंह, मनोज कुमार , दीनदयाल सत्येंद्र सिंह , संतोष श्रीवास्तव, समीर मिश्रा, डॉ.अश्विन सिंह, उद्घोषिका किरन सिंह, इंजीनियर अशोक यादव, विजय चौरसिया, डॉ.प्रियांशु, रवि मिश्र डॉ. अभिषेक पाठक आदि लोग मौजूद रहे ।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7872


सबरंग