MENU

सेवा योजन राज्य मंत्री ने उद्योगों में हो रही समस्याओं के बारे में लिया जानकारी



 04/Jul/22

श्रम एवम सेवा योजन राज्य मंत्री मनोहर लाल रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के उद्यमियों से मुलाकात कर उद्योगों में हो रही समस्याओं के बारे में जानकारी लिया ।

रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने उनका स्वागत कर औद्योगिक क्षेत्र के बारे में जानकारी दिया, व औद्योगिक क्षेत्र में हो रहे विकास के बारे में बताते हुए औद्योगिक क्षेत्र की डायरेक्टरी भेंट किया, साथ में रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार का सृजन कैसे हो बताया। उन्होंने ये बताया कि चन्दौली जनपद का ये औद्योगिक क्षेत्र पूरे पूर्वांचल में अपना एक अलग महत्व रखता है, और इस औद्योगिक क्षेत्र से हर साल मशीने तक विदेशों में जाता है। बैठक मे एसोसिएशन के सचिव चंद्रेश्वर जायसवाल, सतीश गुप्ता, परेश सिंह,राजेश जायसवाल प्रकाश जायसवाल, आदि थे।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3424


सबरंग