MENU

स्टांप मंत्री रविंद्र जायसवाल की बड़ी बहन का निधन



 30/Jun/22

उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल की बड़ी बहन श्रीमती मधु जायसवाल का खोजवा स्थित आवास पर निधन हो गया। वह हृदय रोग से पीड़ित थी। 3 दिन पूर्व उन्हें बीएचयू हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, सुधार का कोई लक्ष्ण न देखने पर डॉक्टरों ने उन्हें घर ले जाने की सलाह दी। खोजवां स्थित मंत्री रविंद्र जायसवाल के आवास पर ही बीती रात 2:00 बजे उनका निधन हो गया। अंतिम संस्कार राजा हरिश्चंद्र घाट पर हुआ।

मंत्री रविंद्र जायसवाल लखनऊ गए थे, हालत गंभीर होने की सूचना पाकर राजकीय विमान से मंगलवार को रात ही बनारस लौट आए। मुखाग्नि उनके जेष्ठ भ्राता वीरेंद्र जायसवाल ने दी। हरिश्चंद्र घाट पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी नेता विधानसभा उत्तरी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4011


सबरंग