MENU

सेना की वर्दी 4 दिन मिले या 4 साल, गर्व की बात' अफरोज आलम



 27/Jun/22

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अफरोज आलम अग्निपथ योजना को देश के युवाओं के लिए अच्छा मानते हैं। उन्होंने क्लाउन टाइम्स से कहा कि आर्मी में भर्ती चाहे 4 दिन की मिले या 4 साल की, मुझ जैसे लाखों भारतीयों को सेना की वर्दी से प्यार है और यह गर्व की बात है। समाजसेवी अफरोज आलम मूल रूप से वाराणसी से सटे हुए जिले चंदौली, मुगलसराय के रहने वाले हैं। वह नोएडा में रहते हैं। अफरोज आलम का मानना है कि अग्निपथ योजना से देश के ज्यादा से ज्यादा युवाओं को देश सेवा का मौका मिलेगा। युवाओं की फौज तैयार होने से देश की सुरक्षा और मजबूत होगी। इस स्कीम से देश को आंतरिक रूप से और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा जो लोग अग्निपथ के विरोध में देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं वह देश सेवा के काबिल नहीं हो सकते।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8572


सबरंग