MENU

प्रियंका गांधी के 20 मार्च को वाराणसी आगमन की तैयारियों के लिए जुटे कांग्रेस के दिग्गज नेता 



 19/Mar/19

कांग्रेस की पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के 20 मार्च को वाराणसी आगमन पर सभी कार्यक्रमों की योजना एवं तैयारियों के सिलसिले में कांग्रेस जनों पूरी एकजुटता दिखाई। श्रीमती प्रियंका की गंगायात्रा एवं दर्शन पूजन आदि से जुड़े कार्यक्रमों के अतिरिक्त राजनीतिक समागम को लेकर भी अंतिम निर्णय होने के बाद कांग्रेसजन देर रात तक सरोजा पैलेस में तैयारियों में जुटे रहे। बताते चलें कि 2014 में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को मां गंगा ने बुलाया था और बनारस से ही उन्होंने अपनी चुनावी यात्रा का शंखनाद किया था। उत्तर प्रदेश में अपने वजूद की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस में नई जान फूंकने के लिए श्रीमती प्रियंका ने भी मां गंगा का ही सहारा लिया। प्रयागराज से शुरू हुई प्रियंका की जब 20 मार्च को पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस पहुँचने पर उनके जोरदार स्वागत की तैयारी की गई है। 2019 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस जनों को एकजुट करने के लिए वाराणसी के लहुरावीर के निकट सरोजा पैलेस हाल में प्रियंका गांधी दो हजार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के समागम के बीच संवाद एवं सम्बोधन के साथ ही उनके बीच पूर्वाचल में कांग्रेस के चुनावी अभियान का शंखनाद करेंगी। प्रदेश कांग्रेस की ओर से कार्यकर्ता समागम की जानकारी देते हुये सतीश कुमार राय ने बताया है कि वाराणसी जिला एवं शहर कांग्रेस द्वारा 20 मार्च को होली के पूर्व दिवस पर अपराह्न आयोजित कार्यकर्ता समागम के आयोजन को लेकर भव्य एवं विशाल सरोजा पैलेस हाल में आज देर रात तक तैयारियों का क्रम जारी था। हाल में दो हजार कार्यकर्ताओं के बैठने का प्रबन्ध किया जा रहा है, जिनके लिये नाम एवं टेलीफोन नम्बर अंकित कर कांग्रेस कमेटी पास जारी करेंगी, जिसे अपने पहचान पत्र के साथ लेकर आने पर प्रवेश प्राप्त होगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय राय, सतीश चौबे, शहर अध्यक्ष सीताराम केसरी, शैलेन्द्र सिंह, राघवेन्द्र चौबे, फसाहत हुसेन, नृपेन्द्र नारायण सिंह, संजय सिंह डाक्टर, एनएसयूआई अध्यक्ष रंजीत तिवारी आदि तैयारियों में मौजूद थे। प्रियंका गांधी की सुरक्षा के मद्देनजर एसपीजी एवं स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने शूलटूटंकेश्वर महादेव, माधोपुर से रामनगर, अस्सी, काशी विश्वनाथ और सरगूजा पैलेस सहित सभी कार्यक्रम स्थलों का कांग्रेस नेताओं के साथ स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही लगने वाले समय का आंकलन एवं सुरक्षा बन्दोबस्त के लिए आवश्यक निर्णय लिये। इस दौरान पूर्व सांसद डा. राजेश मिश्र, पूर्व विधायक अजय राय तथा जिला व शहर अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा एवं सीताराम केसरी सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी साथ थे। पूरे कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रबन्धन की जिम्मेदारी सतीश राय, शैलेन्द्र सिंह, नृपेन्द्र नारायण सिंह आदि कर रहे हैं।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3372


सबरंग