MENU

बिरहा जगत के दिग्गज कलाकर पद्मश्री स्व. हीरा लाल यादव की मनाई गई तीसरी पुण्यतिथि



 14/May/22

बिरहा जगत के दिग्गज कलाकर पद्मश्री स्व. हीरा लाल यादव की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई। मकबुल आलम रोड स्तिथ उनके आवास पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

वक्ताओं ने कहा की हीरालाल यादव बिरहा के पर्याय थे। उन्होंने बिरहा को एक अलग मुकाम तक पहुँचाया था। इस दौरान उनके शिष्यों ने भी गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की। बृहस्पतिवार को बिरहा सम्राट पद्मश्री हीरालाल यादव की तृतीय पुण्यतिथि पर लोकगीत गायक, कवि, सहित्यकार एवं समाजसेवियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्वांचल भर से आए लोकगीत कलाकारों ने अपने अपने गीतों द्वारा बिरहा सम्राट को गीतांजलि अर्पित की। इसके पूर्व राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल एवं समाजसेवी विकास सिंह राजा, अमित अग्रवाल बॉबी व अभिषेक सिंह मुन्ना ने भी श्रद्धांजलि दी।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5749


सबरंग