MENU

EXCLUSIVE: ओम प्रकाश चौटाला को तिहाड़ से जल्द रिहा कर सकती है केजरीवाल सरकार

clowntimes
admin
 23/Feb/19

नई दिल्ली [बिजेंद्र बंसल]। दिल्ली की तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोक दल (INLD) प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला बहुत जल्द बाहर आ सकते हैं। दिल्ली सरकार के सूत्रों के मुताबिक, ओम प्रकाश चौटाला को तिहाड़ जेल से रिहा करने पर विचार किया जा रहा है।

हरियाणा में मुख्यमंत्री रह चुके ओम प्रकाश चौटाला को तिहाड़ से छोड़ने की संभावना पर दिल्ली सरकार के सूत्रों का कहना है कि उनकी उम्र और खराब स्वास्थ्य को देखते हुए ये फैसला लिया जा सकता है। इस संबंध में दिल्ली सरकार, कानूनी सलाह ले रही है। अगर कानूनी सलाह में दिल्ली सरकार को राय मिलती है कि ओम प्रकाश चौटाला को रिहा किया जा सकता है, तो बहुत जल्द वह तिहाड़ से बाहर आ जाएंगे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3363


सबरंग