MENU

संगठन और सरकार एक रथ के दो पहिए होते हैं : केशव मौर्य उपमुख्यमंत्री



 02/May/22

पूर्व की सरकारें जो 70 वर्षों में नहीं कर पाई वह मोदी सरकार ने 8 वर्षों में कर दिखाया : महेश श्रीवास्तव

वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा लीडर बेस्ड नहीं, कैडर बेस्ड पार्टी है। उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग को कार्यकर्ताओं को निखारने का कार्यक्रम बताया।

कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा ही संगठन के सिद्धांत पर काम करती है। भाजपा में सामूहिक निर्णय करने की कार्यपद्धति है। यही विशिष्ट कार्य पद्धति भाजपा को अन्य दलों से अलग करती है।

उपमुख्यमंत्री ने "भाजपा सरकार एवं उपलब्धियां और भारत वैश्विक परिदृश्य" विषय पर सरकार की तमाम योजनाओं की आंकड़ों सहित जानकारी दी।

डिप्टी सीएम ने कहा कि भारत ने पीएम मोदी के नेतृत्व ने पूरे विश्व को एक दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिस विजय यात्रा पर निकल चुकी है, वह विजय यात्रा निरंतर जारी रहेगी।

मौर्या ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जिस प्रकार का कानून का राज स्थापित हुआ और लगातार दूसरी बार प्रदेश में भारी बहुमत के साथ सरकार बनी उसका एक प्रमुख कारण यह है कि सामाजिक समरसता से सभी को एक साथ आगे ले जाने का काम भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता करता है।

कहा कि संगठन बड़ा होता है और सरकार छोटी होती है। संगठन और सरकार एक रथ के दो पहिए होते हैं। उन्होंने कहा कि बिना 1 दिन की छुट्टी लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का ही परिणाम है कि उन्हीं के मार्गदर्शन तथा कार्यकर्ताओं के रात दिन परिश्रम के कारण ही सन 2014 से 2022 तक लगातार विजय श्री मिली है।

कहा कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व का ही परिणाम है कि भारत को आत्म निर्भर भारत बनाने की भाषा में पिछले कुछ समय से चाइनीज सामानों का देशवासियों ने स्वत बायकाट कर दिया है। 2014 में मोदी सरकार आने के बाद से विदेश नीति का परिदृश्य बदल गया है। आज भारत की विदेश नीति आक्रामक और निष्पक्ष राजनीति को बढ़ावा देने वाली है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने संबोधन में आगे कहा की पीएम नरेंद्र मोदी वैश्विक परिदृश्य में दुनिया के सबसे पावरफुल और पॉपुलर नेता के रूप में उभर कर सामने आए हैं। आज पूरी दुनिया भारत की ओर आशा भरी आंखों से देख रही है। उन्होंने कहा हम अपनी विदेश नीति के कारण ही पाकिस्तान को नियंत्रित करने में सफल हुए हैं।

 

उन्होनें कहा पीएम नरेंद्र मोदी जी देश को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा कर रहे हैं। उन्होंने 2014 से 2019 एवं 2019 से 2022 तक केन्द्र सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं की आंकड़ों सहित जानकारी दी।  महानगर प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित लोगों से सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। समापन सत्र की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय एवं संचालन जिला महामंत्री महामंत्री नवीन कपूर ने किया।

प्रारंभ में प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे दिन 13वें सत्र को काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए "केंद्र सरकार की विकास योजनाएं एवं हमारा प्रदेश" विषय पर विस्तार से अपनी बात रखते हुए कहा कि आज मोदी के नेतृत्व के कारण ही उत्तर प्रदेश की पहचान बदल रही है।

उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने हर वर्ग के खुशहाली के लिए 396 योजनाएं आरम्भ की, जिसमें 44 योजनाएं उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।

श्रीवास्तव ने कहा कि मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत को उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार ने शत-प्रतिशत लागू किया तथा सरकार लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत कर रही है।

श्रीवास्तव ने कहा धारा 370, राम मंदिर निर्माण, मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक का कानून आदि ऐसे निर्णय है जो पूर्व की सरकारें 70 वर्षों में नहीं कर पाई, वह केंद्र सरकार ने 8 वर्षों में करके दिखाया है।

कहा कि सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर, हर घर तक नल से शुद्ध जल पहुंचाने की जल जीवन मिशन योजना पर बहुत तेजी से काम किया है। पूरे देश में विश्व स्तरीय सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।

जिला प्रशिक्षण वर्ग के 13वें सत्र की अध्यक्षता जगदीश त्रिपाठी व संचालन कोषाध्यक्ष डॉ.रचना अग्रवाल ने किया।

महानगर मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि महानगर प्रशिक्षण प्रमुख जगदीश त्रिपाठी व महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग मे लगभग 200 जिम्मेदार कार्यकर्ताओं ने 3 दिनों तक 15 विषयों पर पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण वर्ग में आए हुए सभी लोगों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समापन सत्र में प्रमुख रूप से महापौर मृदुला जयसवाल, राकेश त्रिवेदी, अशोक चौरसिया, राकेश शर्मा, नवरतन राठी, नम्रता चौरसिया, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, राहुल सिंह, अशोक पटेल, कुसुम पटेल, रजत जायसवाल, योगेश सिंह पिंकू, शोभनाथ मौर्य, जितेंद्र सोनकर, आत्मा विशेश्वर, साधना वेदांती, डॉ गीता शास्त्री, इंजीनियर अशोक यादव, मधुकर चित्रांश, एडवोकेट अशोक कुमार, महानगर मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ, संतोष सोलापुरकर, डॉ.अनुपम गुप्ता, नीरज जायसवाल, बृजेश चौरसिया, डॉ.हरी केशरी, किशन कन्नौजिया, दिलीप साहनी, विवेक मौर्य, डॉ.रचना अग्रवाल, धीरज गुप्ता, शैलेंद्र मिश्रा, अभिनव पांडेय, कुणाल पांडेय, कुशाग्र श्रीवास्तव, ऋतिक मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी व जिम्मेदार कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3853


सबरंग