MENU

पीएम मोदी के बनारस में कोहिनूर को वीडीए ने किया सील



 28/Apr/22

रविंद्रपुरी मुख्य मार्ग पर अवैध निर्माण करने वाले कोहिनूर बिल्डिंग के खिलाफ वीडीए लगातार अपनी कार्रवाई को अंजाम दे रहा है। जांच उपरांत बिल्डिंग को सील करने से लेकर उसके खिलाफ एफआईआर भी प्राधिकरण की तरफ से दर्ज़ करवाया जा चुका है। वीडीए द्वारा इस बिल्डिंग के खिलाफ़ की गई कार्रवाई का विवरण इस प्रकार है।

 

हर्ष अग्रवाल द्वारा रविंद्रपुरी मुख्य मार्ग पर किए गए अवैध निर्माण पर कृत कार्यवाही की आख्या निम्नानुसार है-

वाद संख्या – VDA/ANI/2021/0001766

पक्ष का नाम : श्री हर्ष अग्रवाल

कृत कार्यवाही का विवरण : तिथि एवं कार्यवाही

 

(1) 15-06-2021 - पक्ष द्वारा लगभग 1800 वर्गफीट में बेसमेंट पर स्लैब डालने हेतु शटरींग का कार्य किया जा रहा था बंद कराकर नोटिस एवं पुलिस पत्र निर्गत किया गया।

 

(2)22-06-2021- मना किए जाने पर भी निर्बाध चल रहे निर्माण पर अंकुश लगाने हेतु *निर्माण स्थल को सील कर पुलिस अभिरक्षा में दिया गया।

 

(3) पक्ष को 3 बार सुनवाई का अवसर देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया जिसका विवरण निम्नवत है -

अनुस्मारक –1 25-09-2021

अनुस्मारक –2 22-10-2021

अनुस्मारक -3 24-02-2022

 

(4) 13-4-22 : शिकायत के क्रम में स्थल का निरीक्षण किया गया। स्थल पर प्राधिकरण द्वारा स्थापित सील यथावत पाई गई किंतु निर्माण के बगल से पेड़ की आड़ में बाउंड्री वॉल को तोड़कर अंदर ही अंदर निर्माण कार्य गतिमान पाया गया जिसे मौके पर बंद कराते हुए अवर अभियंता को सील का सुदृढ़ीकरण करने एवं संबंधित थाने में सील आदेश के उल्लंघन के कारण प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु आदेशित किया गया।

वार्ड भेलूपुर में रविंद्रपुरी कालोनी में एसबीआई के बगल में कोहिनूर भवन में गतिमान अवैध निर्माण की स्थलीय एवं अभिलेखीय जाँच के संबंध में सचिव की अध्यक्षता) में प्रभारी अधिकारी (भवन) एवं प्रभारी अधिकारी (मानचित्र) की 03 सदस्यीय जाँच टीम पत्रांक संख्या 189/उपा./वि.प्रा./2022-23 दिनांक 14.04.2022 के माध्यम से गठित की गयी ।

वार्ड के ज़ोनल अधिकारी श्री सिंह गौरव जय प्रकाश को कारण बताओ नोटिस पत्रांक संख्या 187/उपा./वि.प्रा./2022-23 दिनांक 14.04.2022 को तथा वार्ड अवर अभियंता आर के सिंह को कारण बताओ नोटिस पत्रांक संख्या 188/उपा./वि.प्रा./2022-23 दिनांक 14.04.2022 को जारी किया गया।

 

(5) 14-04-2022- स्थल को पुनः सील कर ध्वस्तीकरण आदेश पारित किया गया एवं प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु थानाध्यक्ष भेलूपुर के समक्ष तहरीर प्रस्तुत की गई।

 

(6) 17-04-2022

थानाध्यक्ष द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गयी।

 

 

(7) वर्तमान में स्थल पर निर्माण कार्य बंद है।

 

इसके साथ ही शासन के नियमानुसार कोहिनूर बिल्डिंग के मालिकों को Demolition Order की तिथि से 30 दिन का समय दिया गया है कि वह अपना अवैध निर्माण स्वतः हटा लें अन्यथा 30 दिन के बाद वाराणसी विकास प्राधिकरण ध्वस्तीकरण की कार्यवाही को अंजाम देगा।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3148


सबरंग