MENU

बनारस बार संविधान संशोधन के लिए 28 अप्रैल को होगा चुनाव



 23/Apr/22

बनारस बार एसोसिएशन के संविधान में संशोधन के लिए 28 अप्रैल को सीक्रेट बैलट के जरिए मतदान कराया जायेगा। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन छात्रधारी सिंह के मुताबिक बार के संविधान में संशोधन के लिए चार बिंदु निर्धारित किये गये हैं, जिसमें उपाध्यक्ष दस वर्ष के उपर दो पदों को समाप्त कर एक पद करने, दस वर्ष से कम उपाध्यक्ष के एक पद को समाप्त करने, संयुक्त सचिव पुस्तकालय व प्रकाशन के दो पदो को एक मे करना और चुनाव लड़ने के लिए निम्नतम दस वर्ष वकालत अनुभव रहना आवश्यक है। इन बिंदुओं पर 28 अप्रैल को सीक्रेट बैलेड के जरिए बनारस बार के 4445 मतदाता अपना मत 11 बजे से 3 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन गणना के बाद परिणाम सामने आयेगा। यह मतदान के लिए बनारस बार के एल्डर्स कमेटी के सदस्य रामानंद श्रीवास्तव, प्रमोद पाठक, अवधेश कुशवाहा, धर्मेन्द्र नाथ शर्मा के अलावा एक विशेष समिति भी गठित की गई है। जिसमें अजय श्रीवास्तव, अशोक सिंह प्रिंस, ऋषि देव मिश्रा, सभाजित सिंह, रूद्र कुमार पाठक, अशोक राय, बनारस बार के अध्यक्ष धीरेन्द्र नाथ शर्मा और महामंत्री रत्नेश्वर पांडेय शामिल हैं।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3274


सबरंग