MENU

बाबा साहेब के सपनों को साकार कर रहे पीएम मोदी : स्मृति ईरानी



 14/Apr/22

 भाजपा वाराणसी जिला एवं महानगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संगोष्ठी को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया संबोधित

 जनता पार्टी वाराणसी जिला एवं महानगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती को परंपरागत रूप से सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया।
भाजपा के रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में समरसता के प्रणेता, संविधान निर्माता,भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर को कृतज्ञ श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके पश्चात मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित भाजपा नेताओं ने दीप प्रज्वलित कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बाबासाहब को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए कहा कि मां भारती की जय जयकार ही बाबा साहेब के प्रति सच्ची श्रध्दांजलि है। कहा कि बाबा साहेब वर्ग-विशेष, जाति-विशेष, संप्रदाय-विशेष के चिंतक नही थे वो सर्वसमाज के लिए सोचने वाले महान राष्ट्र नायक थे। बाबा साहेब एक ध्वज एक संविधान को मानते हुए समानता के अधिकार के पक्षधर थे। समाज में समरसता बनी रहे इसके लिए बाबासाहब ने संविधान में सबके लिए एक समान कानून की व्यवस्था लागू की। बाबा साहेब ने कहा था कि लोकतंत्र राजनीतिक तर्ज पर तभी फलीभूत होगा जब हम इसे आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत और सुदृढ बनाएं। बाबा साहेब के अनुसार जहां आर्थिक और सामाजिक लोकतंत्र नही है वहां राजनीतिक लोकतंत्र कभी सफल नही हो सकता। कहा कि आज कुछ राजनैतिक दल बाबा साहेब के सपनो को चकनाचूर करने के लिए समाज को जातिवाद और क्षेत्रवाद के नाम पर बाँटने की कोशिश कर रहे हैं। वर्ग-विशेष समुदाय-विशेष की राजनीति करने वाले इन सफेदपोश लोंगो का एक ही मकसद है,बांटो और राज करो। 
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि बाबा साहेब का सपना था एक भारत श्रेष्ठ भारत जिसे साकार करने के लिए प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी लगातार प्रयास कर जनमानस की सेवा कर रहे हैं और सभी को समान अधिकार मिले इसकी चिंता कर रहे हैं। प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी ने जातिवाद, क्षेत्रवाद की राजनीति से ऊपर उठकर सर्वसमाज की भलाई का संकल्प लिया है और अपने इस संकल्प को सिद्धि तक पहुँचाने के लिए सदैव प्रयासरत हैं। कहा कि 
विकास की राजनीति करना और भारत को समूचे विश्व में सर्वशक्तिमान बनाना उनका एकमात्र उद्देश्य रहा है।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर का मानना था कि किसी देश की प्रगति का आंकलन उस देश की महिलाओ की स्थिति और उनके जीवन स्तर के आधार पर ही किया जा सकता है क्योंकि महिलाओ की प्रगति में ही देश की प्रगति निहित होती है। महिलाओ की प्रगति उनके स्वास्थ्य उनके सम्मान की स्थिति से जुड़ी होती है और इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओ के सम्मान की रक्षा के लिए 11 करोड शौचालयो का निर्माण कराया जो कि सीधे तौर पर हमारी माताओ एवं बहनो की बुनियादी जरूरत से जुड़ा था। इन शौचालय का निर्माण कराकर प्रधानसेवक ने देश की महिलाओ को ससम्मान जीने का अधिकार दिया।वहीं वर्ग-विशेष की राजनीति करने वालो ने देश की माताओ एवं बहनो को एक शौचालय तक नही दे पाए। कहा कि गरीब जरूरतमंद के अधिकारो की रक्षा के उद्देश्य के लिए प्रधानसेवक ने 40 करोड़ गरीब लोंगो का बैंक में खाता खोला जिसमें 23 करोड़ महिलाओ के खाते खुले और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सब्सिडी के रूप में 21 लाख करोड़ रुपये डायरेक्ट उनके खाते में भेजा। कहा कि किसान को किसान सम्मान निधि के तहत 6 हजार रूपए सालाना दिया जा रहा है। आज भारत के 11 करोड़ किसानो के खातो में प्रतिवर्ष 1 लाख करोड़ से ज्यादा रूपए भेजा जा रहा है। कहा कि बाबा साहेब के सपनो को साकार करने के कार्य पीएम मोदी के रहे है और सर्वसमाज का विकास हो यही भाजपा की प्राथमिकता है।
विशिष्ट अतिथि के रुप में काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने दलितों के मसीहा बाबा साहेब को याद करते हुए कहा कि ड़ॉ अम्बेडकर ने हमेशा से ही जात-पात, छुआ- छूत को दूर करने का सफल प्रयास किया स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री के रूप में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा उन्होंने कहा कि जितना सम्मान भारतीय जनता पार्टी ने ड़ॉ अम्बेडकर को दिया उतना किसी अन्य पार्टी ने नही दिया। कहा कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बाबा साहेब से जुड़े स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया।
कैन्ट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने बाबा साहेब को नमन करते हुए कहा कि संविधान निर्माता डॉ. अम्बेडकर एक अच्छे कानून विद थे उन्होंने समाज मे फैली कुरीतियों के खिलाफ हमेशा अपनी आवाज बुलंद की उन्होंने अपना पुरा जीवन गरीबों,शोषित एवं दबे कुचलों को समानता का अधिकार दिलाने में खपा दिया।
अजगरा विधायक टी राम ने कहा कि बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आज गरीबो,शोषितों व वंचितों का उत्थान कर रहें है।
    
केंद्रीय मंत्री ने माइक्रो डोनेशन कैम्प में डोनेशन किया
अपने एक दिवसीय वाराणसी प्रवास के दौरान आज केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में भाग लेने भाजपा के रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पहुंची,सर्वप्रथम वे कार्यालय परिसर जिला भाजपा के आईटी विभाग द्वारा  लगाए गए माइक्रो डोनेशन कैम्प पहुंची जहां उन्होंने डोनेशन दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने, कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजय सोनकर ने व धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने किया।
        
 इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में शहर दक्षिणी विधायक डाॅ नीलकंठ तिवारी, रोहनियाँ के पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, विद्यासागर राय,हंसराज विश्वकर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, रामप्रकाश दुबे, नम्रता चौरसिया, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, नवीन कपूर, संतोष सोलापुरकर,जगदीश त्रिपाठी, प्रवीण सिंह गौतम, जय प्रकाश जी, श्रीप्रकाश शुक्ला, सुरेश सिंह, अरविंद पटेल, कुसुम पटेल,अरविंद पांडेय, विनिता सिंह, पूजा दीक्षित, साधना वेदांती, रजनीश कन्नोजिया, श्री निकेतन मिश्रा,रोनी वर्मा, शैलेंद्र मिश्रा सहित सैकडो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
मिडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी नवरतन राठी ने निभाया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

9354


सबरंग