MENU

जैपुरिया कैम्पस में संगीत के तीन नए कक्ष, टॉरिन्स संगीत संस्थान द्वारा होगा छात्रों का प्रशिक्षण

 11/Apr/22

पद्मश्री डा. शिवनाथ मिश्रा को काशी गौरव सम्मान

भारतीय संस्कृति व संगीत का विश्व में विशेष स्थान

सेठ एम. आर. जैपुरिया स्कूल्स बनारस के बाबतपुर एवं पड़ाव दोनों कैम्पस में गिटार, ड्रम, व पियानो की शिक्षा हेतु विशेष कक्ष स्थापित किये गये। इन कक्षों में प्रत्येक प्रशिक्षार्थी के लिए अलग-अलग वाद्य यंत्र विद्यालय की ओर से प्रदान किये गए है जिससे छात्रछात्राओं को सही तरीके से संगीत के गुर सिखाया जा सके।

बाबतपुर कैम्पस में पद्मश्री सितार वादक पं शिवनाथ मिश्रा और पड़ाव कैम्पस में काहिविवि के संगीत विभाग के डा. सत्यवारा प्रसाद ने उद्घाटन किया और अपनी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान पं. शिवनाथ मिश्रा को काशी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

अपने उद्बोधन में पं.शिवनाथ मिश्रा ने कहा कि भारतीय संस्कृति और संगीत ने पूरे विश्व में हमारा गौरव बढाया है। संगीत न केवल जीवन को रोचक बनाता है बल्कि धैर्य, अनुशासन कड़ी मेहनत आदि गुणों की शिक्षा भी प्रदान करता है। इस अवसर पर सेठ एम. आऱ. जैपुरिया स्कूल्स बनारस के चेयरमैन दीपक बजाज ने कहा कि व्यक्ति के बचपन से पड रहे संस्कारों में संगीत की विशेष भूमिका होती है, जैपुरिया स्कूल द्वारा गायन, नृत्य के साथसाथ अब वाद्ययंत्रो के बेहतरीन शिक्षण की बड़ी पहल की गई है। और यह सुविधा उत्तर प्रदेश में पहली बार प्रदान की जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों व बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के दौरान संगीत आचार्य सितार वादक देवब्रत मिश्रा का भी अभिनन्दन किया।

इस अवसर पर सेठ एम. आर. जैपुरिया स्कूल्स बनारस के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार बजाज, अधिशासी निदेशक श्याम सुंदर बजाज, अनिल के. जाजोदिया, आयुष्मान बजाज, सुधा सिंह, आशीष सक्सेना, उप प्रधानाचार्या प्रियंका मुखर्जी व शैक्षणिक प्रबंधक नरेन्द्र पाण्डेय इत्यादि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5964

सबरंग