MENU

खत्री युवा सभा की कार्यकारिणी का हुआ गठन



 08/Apr/22

खत्री हितकारिणी युवा सभा की पहली बैठक अध्यक्ष श्री नितिन टंडन की अध्यक्षता में संपन्न हुवी। इस बैठक में नए सत्र की नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में संरक्षक राजीव खन्ना जी किसी आकस्मित कारण से अनुपस्थित रहे परन्तु उन्होंने अपनी शुभकामनायें नयी कार्यकारिणी को मेसेज द्वारा भेजीं। इस मौके पर अध्यक्ष नितिन टंडन ने कहा की संगठन में ही शक्ति होती है, संगठित समाज ही पूरे देश को बदलाव की राह पर लेकर जा सकता है।
बैठक में आये सभी खत्री बंधुओं का स्वागत महामंत्री गुंजन कपूर ने किया और नए सत्र में संयुक्त सहभागिता पर जोर दिया। कोषाध्यक्ष विवेक खन्ना ने बीते सत्र में सबके सहयोग से संपन्न हुवे कार्यक्रमों के लिए खत्री युवा सभा के सभी बंधुओं का ह्दय से आभार जताया।
इस बैठक में मनीष टंडन को अध्यक्ष के सलाहकार, सीए अतुल सेठ जी को अध्यक्ष के सलाहकार के पद पर सभा अध्यक्ष द्वारा मनोनीत किया गया। प्रशांत कपूर, शिवम् सेठ, राहुल पुरी, अरुण आहूजा, पारस बर्मन, प्रियंक मेहरोत्रा, आकाश राज अरोरा, विवेक कपूर को उपाध्यक्ष, अमन मेहरा को संयुक्त सचिव व मोहित मंधान को संयुक्त कोषाध्यक्ष का दायित्व सौपा गया।
विवेक कपूर, आदित्य कपूर, विशाल कपूर, अमित वासुदेव, रोहिय कपूर, विनम्र कपूर, हिमांशु भोला, नमन कपूर, समीर भसीन, प्रतुल अरोरा, डॉ अम्बर भाटिया, डॉ हीना मेहरा, राहुल खनेजा, आशुतोष बहल, सिद्धार्थ चड्ढा, गौतम अरोरा, आशीष कपूर, विक्रम बर्मन, राज ग्रोवर, सचिन साहनी, अंकित मेहरा, सिद्धार्थ गुलाटी, सागर मेहरोत्रा, अमित कपूर, अभिषेक कपूर को कार्यकारिणी के सदस्य का दायित्व सौपा गया।
कार्यक्रम के अंत में संयुक्त सचिव अमन मेहरा ने सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद प्रेषित किया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4516


सबरंग