MENU

एमएलसी प्रत्याशी डॉ. सुदामा पटेल को भारी से भारी मतों से विजयी बनाने के लिए हुए संकल्पित



 02/Apr/22

पिंडरा विधानसभा के विधायक डॉ अवधेश सिंह की अध्यक्षता में पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य सभी जिला पंचायत सदस्य और दोनो ब्लाक प्रमुख ने मिलकर एक बैठक करके यह सुनिश्चित किया गया की आगमी 9 अप्रैल 2022 को विधान परिषद सदस्य (MLC) चुनाव मे भाजपा और अपना दल एस निसाद पार्टी के गठबंधन के प्रत्याशी डॉ सुदामा पटेल को भारी से भारी मतों से बहुमत दिलाने के लिए संकल्पित हुए। जिसमें उपस्थित गणमान्य प्रत्याशी सुदामा पटेल, वाराणसी जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, बड़ागांव ब्लाक प्रमुख पति दीपक सिंह, पिंडरा ब्लाक प्रमुख संरक्षक रवि शंकर सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख पिंडरा सुरेंद्र नारायण सिंह, पिंडरा प्रधान संघ के अध्यक्ष अनिल चौबे, बड़ागांव प्रधान संघ के अध्यक्ष राजू तिवारी, वाराणसी जिला महामंत्री डॉ. जयप्रकाश दुबे और सभी गणमन्य उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जय प्रकाश दुबे ने किया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2375


सबरंग