MENU

इ.वी.एम मशीन की निगरानी मे सपाईयो का पहरा



 08/Mar/22

विधान सभा चुनाव समाप्त होने के बाद अब मतगणना को लेकर सभी राजनीतिक दलो का खास जोर है। इ.वी.एम मशीन पर उठ रहे सवाल पर विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता चौकन्ना है ई वी एम मशीन की निगरानी मे कार्यकर्ताओ के साथ सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा सक्रिय है। सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के अनुसार सपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण स्ट्रांग रूम पहडिया को चारो तरफ से कार्यकर्ताओ का जाल बिछाया गया है जहाँ भी स्ट्रांग रूम मे E.V.M.मशीन रखी गई है सपा महानगर अध्यक्ष स्वयं कार्यकर्ताओ के साथ सील एवं ताला का भ्रमण कर जायजा लेते रहे सपा महानगर विष्णु शर्मा ने कहा कि ई वी एम मशीन की निगरानी के लिए सभी विधान सभाओ के काउन्टर पर दो दो अधिवक्ताओ की टीम भी तैयार रखी गई जो किसी भी पल कोई भी तकनीकी समस्या उत्पन्न होने पर बाहर न जाना पडे। सपा कार्यकर्ताओ के साथ साथ *उतरी विधान सभा के प्रत्याशी अशफाक अहमद "डब्लू" कैन्ट की प्रत्याशी पूजा यादव एवं दक्षिणी विधान सभा के प्रत्याशी किशन दीक्षित सपा महानगर अध्यक्ष* के साथ स्ट्रांग रूम पहडिया मे निरिक्षण करते रहे। पहडिया मे स्ट्रांग रूम निगरानी करने वालो मे प्रमुख रूप से सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड पहलवान,सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, एम एल सी आशुतोष सिन्हा, हैदर गुड्डू, पूजा यादव, किशन दिक्षित, अशफाक अहमद "डब्लू ", विजय जायसवाल,प्रदीप जायसवाल,प्रदेश सचिव वरुण सिंह,रविकांत विश्वकर्मा,ईशान श्रीवास्तव प्रिया अग्रवाल,वृजेश पाडेय, रितिका रानी,सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं सपा के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8870


सबरंग