MENU

भाजपा प्रत्‍याशीयों सहित पदाधिकारियों ने किया मतदान



 08/Mar/22

मोदी और योगी के नेतृत्व में प्रत्येक परिवार सुखी एवं खुशहाल है : सुनील ओझा

2017 के 325 सीटों का रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है भाजपा-महेश चन्द श्रीवास्तव

 

वाराणसी में कल हुए अंतिम चरण के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने मतदान स्थलों पर मत का प्रयोग किया।

भाजपा प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने अर्दली बाजार स्थित बी.एन.कान्वेंट जूनियर हाईस्कूल, विंध्यवासिनी नगर के मतदान स्थल पर बने बूथ संख्या 100 पर मतदान किया।

मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने कहा कि ये लोकतंत्र का महापर्व है। बहुत समय तक उत्तर प्रदेश आपराधिक एवं भ्रष्टाचार में लिप्त था 2017 में पहली बार इससे बाहर निकला और विकास की राह पर निकल पड़ा आज मोदी और योगी के नेतृत्व में प्रत्येक परिवार सुखी एवं खुशहाल है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार की प्रदेश में पुनरावृति हो और उत्तर प्रदेश में सुख, शांति विकास और इंफ्रास्टक्चर में उत्तर प्रदेश एक नम्बर का राज्य बने इसलिए मैने वोट किया है।

2017 के 325 सीटों का रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है भाजपा : महेश चंद श्रीवास्तव

भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए कैंट स्थित कमलापति बालिका इंटर कॉलेज इंग्लिशिया लाइन में बने बूथ संख्या 302 मतदान स्थल पर पहुंचे और सपत्नीक मतदान किया। मतदान करने के पश्चात मीडिया से बात करते हुए भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। आगामी दस मार्च को आने वाले चुनाव परिणाम पूर्ण रूप से भाजपा के पक्ष में होंगे और हम 2017 के 325 सीटों का रिकॉर्ड तोड़ने जा रहे है। कहा कि उत्तर प्रदेश की सम्मानित जनता को मोदी और योगी आदित्यनाथ पर पूर्ण विश्वास है जिसके परिणामस्वरूप 2014, 2017, 2019 में बहुमत से ज्यादा सीटें जीतकर भाजपा ने सरकार बनाई और 2022 में भी भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। कहा कि अखिलेश यादव एक अवसरवादी नेता हैं। तुष्टीकरण और जातिवाद की राजनीति करते हैं,अपराधियों को संरक्षण देते हैं। जनता उनके इन कुकृत्यो से अवगत हो चुकी है और यही कारण है कि समाजवादी पार्टी अब सत्ता से कोसो दूर हो चुकी है।

इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने बूथ संख्या 136 , मतदान केंद्र नगौरा गाजीपुर में अपने मत का प्रयोग किया। प्रदेश सरकार के मंत्री एवं दक्षिणी के भाजपा प्रत्याशी डा. नीलकंठ तिवारी कन्या प्राइमरी एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय,शंकुलधारा की बूथ संख्या 218 पर मतदान किया। रविन्द्र जायसवाल, प्रदेश सरकार के मंत्री व प्रत्याशी उत्तरी विधानसभा ने मतदान केंद्र राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बादशाह बाग मलदहिया पर अपने मत का प्रयोग किया। इस क्रम में सौरभ श्रीवास्तव ( विधायक व प्रत्याशी-कैंट विधानसभा), बूथ संख्या-77,मतदान केंद्र-कंपोजिट स्कूल(हर्ष गैस के सामने),महमूरगंज स्थित मतदान स्थलपर अपने मत का प्रयोग किया।

अनिल राजभर (प्रदेश सरकार के मंत्री व प्रत्याशी-शिवपुर विधानसभा) ने मतदान केंद्र-सकलडीहा इंटर कॉलेज-चंदौली पर अपने मत का प्रयोग किया। जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बूथ संख्या 215, मतदान केंद्र-प्राईमरी पाठशाला,कंचनपुर- (चितईपुर) में मतदान किया। महानगर अध्यक्ष विधासागर राय ने बूथ संख्या-72 मतदान केंद्र राकेश जूनियर हाईस्कूल निराला नगर, महमूरगंज) में मतदान किया।

डॉ अवधेश सिंह विधायक व प्रत्याशी पिंडरा विधानसभा ने बूथ संख्या 87 मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय, कुशपुरा(बड़ागांव ब्लाक के पीछे) में बने मतदान स्थल पर अपने मत का प्रयोग किया।

इस क्रम में लक्ष्मण आचार्य (प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी), बूथ संख्या 400 मतदान केंद्र-संत साईं शिक्षा निकेतन, वाजिदपुर, रामनगर में अपने मत का प्रयोग किया।

इस क्रम में श्रीमती मृदुला जायसवाल (महापौर-वाराणसी) बूथ संख्या-42 मतदान केंद्र-वाराणसी टाउन स्कूल-रेलवे मेडिकल कॉलोनी-चंदुआ-छित्तुपुर सिगरा-वाराणसी में अपने मत का प्रयोग किया।

श्रीमती पूनम मौर्या (जिला पंचायत अध्यक्ष) ने बूथ संख्या 385, मतदान केंद्र-कंपोजिट विद्यालय-कादीपुर लठिया वाराणसी में अपने मत का प्रयोग किया।

सुनील पटेल (प्रत्याशी-रोहनिया विधानसभा ने बूथ संख्या-27,मतदान केंद्र-प्राथमिक पाठशाला-सोनपुरवां-अनईं-बड़ागांव-वाराणसी में मत का प्रयोग किया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

9593


सबरंग